17 साल बाद ब्लॅाकबस्टर ''लव स्टोरी'' की वापसी,इंतजार मुश्किल VIDEO
साल 2018 फैंस के लिए किसी बड़े सरप्राइज से कम नहीं है। तभी तो बड़े पर्दे के साथ छोटे पर्दे पर भी ब्लाॅकबस्टर का कमबैक होने जा रहा है। वो भी 17 साल बाद।

जी हां, हम बात कर रहे हैं कसौटी जिंदगी की। प्रेरणा और अनुराग की प्रेम कहानी जिसने श्वेता तिवारी और रोनित रॅाय को रातों रात स्टार बना दिया था।
2001 में शुरू हुए इस शो का अंत निर्माता एकता कपूर ने 2008 में कर दिया। अब उन्होंने सोशल मीडिया के जरिए कसौटी जिंदगी की 2 के वापसी की घोषणा की है।
पुरानी और नई कास्ट को मिलाकर इस शो का लांच जल्द किया जाएगा। बहरहाल,यहां देखिए कसौटी जिंदगी के प्रोमो का यादगार गाना..
गौरतलब है कि इस शो के नए सीजन के लिए श्वेता तिवारी की बेटी पलक तिवारी को कास्ट करना गलत नहीं होगा। यहां देखिए पलक की तस्वीरें..


Click it and Unblock the Notifications
