Pics: एकता कपूर ने सुशांत के लिए रखी प्रार्थना सभा, अंकिता लोखंडे भी पहुंची
सुशांत सिंह राजपूत के 34 साल की उम्र में आत्महत्या कर लेने से हर कोई सदमे में है। उनके जाने का दुख कभी कम नहीं होगा। उनकी आत्मा की शांति के लिए एकता कपूर ने अपने घर में एक प्रार्थना सभा रखी।
Recommended Video
इस प्रार्थना सभा में सुशांत सिंह राजपूत की पवित्र रिश्ता को स्टार अंकिता लोखंडे भी पहुंची। सुशांत और अंकिता ने एक साथ ऊंचाईयां देखी थीं।

एकता कपूर ने अपने इंस्टाग्राम पर सुशांत को याद करते हुए वीडियो भी डाला जिसमें शो से सुशांत की कुछ तस्वीरें थीं। इस शो ने सुशांत को रातों रात स्टार बना दिया था।
जब ये शो लॉन्च होना था तो ज़ी टीवी ने साफ मना कर दिया था कि सुशांत उस रोल के लिए परफेक्ट नहीं है। लेकिन एकता सुशांत के लिए लड़ी थीं कि ये लड़का अपनी मुस्कुराहट से लोगों का दिल जीतेगा।
(यदि आपको या आपके जानकारी में किसी व्यक्ति को मदद की जरूरत हो, तो अपने नजदीकी मानसिक स्वास्थ्य केंद्र से संपर्क करें। हेल्पलाइन- COOJ मेंटल हेल्थ फाउंडेशन: 0832-2252525, स्नेहा - 044-24640050/ 044-24640060, परिवर्तन: +91 7676 602 602 )


Click it and Unblock the Notifications