43 की उम्र में एकता कपूर बन गईं सरोगेट मां, ये 7 सुपरस्टार्स भी कहलाते हैं सरोगेट पेरेंट्स
Recommended Video

भाई तुषार कपूर के बाद एकता कपूर भी सरोगेट पेरेट्स बन गईं हैं। 43 साल की उम्र में एकता कपूर सरोगेसी के जरिए मां बनी हैं। मिली जानकारी के अनुसार एकता कपूर के बेटे का जन्म 27 जनवरी को हुआ है।
एक अखबार की खबर मुताबिक अभी तक एकता अपने बेटे को अस्पताल से घर लेकर नहीं आयी हैं। मुमकिन है कि ये फैसला एकता ने तुषार कपूर के पिता बनने के बाद लिया है। 2016 में तुषार कपूर भी सरोगेसी के जरिए पिता बने थें। बेटा लक्ष्य तुषार और एकता के काफी करीब है।

एकता कई बार सोशल मीडिया पर तुषार के बेटे लक्ष्य की तस्वीरें और वीडियो शेयर करती रहती हैं। आपको बता दें कि तुषार की तरह एकता ने भी शादी नहीं की है। एकता कई बार इस बात को जाहिर कर चुकी हैं कि वह शादी नहीं करना चाहती।
उन्होंने कहा था कि वह जब जिम्मेदारी उठाने लायक बन जायेंगी। तब वह मां बनने का फैसला लेंगी। ये ख्वाहिश उन्होंने लक्ष्य के जन्म के दौरान मीडिया से बातचीत में बताई थी। आपको बता दें कि बॅालीवुड और टीवी इंडस्ट्री में लंबे समय से सरोगेसी का चलन शुरू है। ऐसे कई स्टार्स हैं जो शादी और बिना शादी के सरोगेट पेरेट्स बन चुके हैं।


Click it and Unblock the Notifications











