कहानी घर-घर के ये स्टार्स फिर करेंगे 'कम बैक', इंतजार हुआ मुश्किल
एकता कपूर के एक दौर में सबसे मशहूर टीवी सीरियल कहानी घर-घर की के स्टार्स फिर से एक साथ दिखाई देंगे। एकता कपूर की नई वेब सीरीज में अभिनेत्री साक्षी और श्वेता अर्से बाद साथ स्क्रीन शेयर करती नजर आएंगी।
आपको कहानी घर-घर की धारावाहिक तो याद ही होगा। एकता कपूर के इस सीरियल ने अपने दौर में काफी शोहरत हासिल की थी। इस धारावाहिक ने कई नए ट्रेंड भी बनाए थे जिसके चलते ये धारावाहिक इतना लोकप्रीय हुआ कि आज भी शायद ही कोई हो जो इसका नाम नहीं जानता हो।
वहीं धारावाहिक की खास बात थे इसके किरदार। जो आपको एंटरटेन तो करते ही थे इसके साथ ही वे कई सबक भी दे जाते थे। वहीं इस दौर में इस सीरियल के किरदारों ने नए फैशन और ट्रेडिशनल ट्रेंड भी स्थापित किए थे। कभी न भूल पाने वाले वो किरदार अब एक बार फिर से एक साथ दिखाई देंगे।
इन किरदारों ने अपने ही अंदाज में सभी के दिलों में जगह बन ली थी। वहीं अब ये किरदार नए अंदाज में आपके सामने आएंगे। एकता कपूर की नई वेब सीरीज में साक्षी तंवर और श्वेता कावत्रा एक साथ दिखाई देंगी। ये दोनों दिग्गज अभिनेत्रियां एक साथ एकता के इस वेब सीरीज में नजर आएंगी। वहीं इन दोनों को एक साथ देखना दर्शकों के लिए भी काफी एक्साइटिंग होगा।


Click it and Unblock the Notifications