एकता कपूर ने खोया अपना ये खास..इल्ज़ाम लगाया इस पॉपुलर एक्टर पर!
टेलिवीज़न क्वीन एकता कपूर और डायरेक्टर संतराम की ट्यूनिंग को सब लोग दाद देते थे। इन दोनों ने एक साथ मिलकर कई ऐसे सीरियल का निर्माण किया जिन्हें उनके खत्म होने के बाद भी आज तक याद किया जाता है। ये दोनों जब साथ में काम करने पर आ जाएं तो मानों सीरियल सुपरहिट।

लेकिन अब इन दोनों की ट्यूनिंग को शायद किसी की नज़र लग गई है। खबर है कि संत राम वर्मा ने नागिन 2 को डायरेक्ट करने से मना कर दिया है और इसका सरासर इल्ज़ाम एकता कपूर ने एक्टर रजत टोकस पर लगाया है।
बिकिनी पर हुआ था विवाद..ऐसी लताड़ लगाई..सबकी बोलती बंद!
लेकिन अब आप सोच रहे होंगे कि रजत तो इस शो का हिस्सा हैं ही नहीं तो इल्ज़ाम रजत पर क्यों। तो चलिए हम आपको बताते हैं।
यूं तो रजत नागिन 2 का हिस्सा नहीं हैं, लेकिन आने वाले एक और सीरियल 'चंद्रनंदिनी' में रजत लीड रोल निभा रहे हैं। पिछले दिनों खबर आई थी कि रजत ने संत राम वर्मा के साथ चंद्रनंदिनी में काम करने से मना कर दिया था।
बोल्डनेस बिखेर रही थी एक्ट्रेस..कटी नाक!
इसका कारण ये था कि संत राम वर्मा बार बार रीटेक लेने को बोलते हैं। ऐसे में रजत ने शो की टीम के आगे शर्त रख दी कि और खुद में और वर्मा में से एक को चुनने के लिए कहा।
जहां एकता रजत जैसे एक्टर को खोना नहीं चाहती थीं तो ज़ाहिर तौर पर रजत की ही मांग को मानते हुए एकता ने रजत को चुन लिया।
सलमान खान का 'चौका'..अपनी 'खास दोस्त' के शो का लाएंगे Indian Version!
इसके बाद क्या था, वर्मा ने नागिन 2 को भी डायरेक्ट करने से मना कर दिया। अब एकता इसका इल्ज़ाम किसी और पर नहीं बल्कि रजत टोकस पर ही लगा रही हैं।


Click it and Unblock the Notifications

















