'एक थी नायिका' से रमोला सिकंद की वापसी..
टीवी की महारानी एकता कपूर बहुत जल्द एक नया धारवाहिक लेकर लोगों के बीच आने वाली हैं जिसकी बड़ी ही खूबसूरती से लाचिंग हुई है। शो का नाम है एक थी नायिका। जिससे एक बार फिर से मशहूर नृत्यांगना और अभिनेत्री सुधा चंद्रन की वापसी होने जा रही है। इस शो का निर्माण एक थी डायन फिल्म की तर्ज पर किया गया है जिसके सहनिर्माता विशाल भारद्वाज भी है।
सुधा चंद्रन पहले भी एकता कपूर के कई मशहूर शो में काम कर चुकी हैं। जिसमें हम पांच, कहीं किसी रोज, कस्तूरी और क्यूंकि सास भी कभी बहू थी शामिल हैं। कहीं किसी रोज की रमोला सिंकद तो आज भी लोगों की यादों में जिंदा है।
मालूम हो कि फिल्म एक थी डायन की निर्माता एकता कपूर और विशाल भारद्वाज हैं। फिल्म के निर्देशक कनन अय्यर हैं। कहा जा रहा है कि फिल्म एक थी डायन कोंकणा सेन के पिता मुकुल शर्मा की कहानी पर आधारित है।फिल्म में इमरान हाशमी, कल्कि कोचलिन, हुमा कुरैशी और कोंकणा सेन शर्मा ने भी महत्वपूर्ण भूमिकाएं निभाई हैं। फिल्म आगामी 18 अप्रैल को प्रदर्शित होगी।
एक थी डायन इमरान हाशमी एकता कपूर कोंकणा सेन शर्मा काल्कि कोचलिन एक थी नायिका टीवी सुधा चंद्रन ek thi daayan emraan hashmi ekta kapoor konkana sen sharma ek thi naayka sudha chandran tv


Click it and Unblock the Notifications
