Shocking ..नई चंद्रकांता कृतिका कामरा को देख.. एकता कपूर ने मानी हार
टीवी शो के दो बड़े निर्माताओं के बीच हुई चंद्रकांता को लेकर जंग, एकता कपूर की चंद्रकांता का नाम होगा चंद्रमुखी
फिल्मों का गणित समझ में आता है, जब काबिल और रईस जैसी फिल्में रिलीज से पहले से लेकर बाक्स आफिस तक आपस में टकराती हैं। लेकिन छोटे पर्दे यानि की टीवी पर ऐसा माहौल अक्सर दिखाई नहीं देता है। हाल ही में यह नजारा देखने को मिला। जब दो बड़े चैनल के दो बड़े निर्माताओं की आपस में टकराव हो रही है।
एकता कपूर और निखिल सिन्हा के बीच फैंटेसी शो चंद्रकाता पर टीवी शो बनाने की लड़ाई तकरीबन एक महीने पहले ही शुरू हो गई थी। दोनों एक के बाद एक अपने शो के टीजर भी दिखाए। निखिल सिन्हा ने चंद्रकाता की पहली झलक दिखाई। दूसरी तरफ एकता कपूर ने चंद्रकांता नाम से टीजर चलाया।

अमूमन देखा गया है कि एकता के शो और कास्ट परफेक्ट तरीके से डिजाइन किए जाते हैं। ऐतिहासिक शो हो या पारिवारिक, वह हमेशा से परफेक्ट लांच निर्माता रही हैं। बहरहाल, चंद्रकांता के मामले में ऐसा होता नहीं दिखाई दे रहा है। एकता कपूर की खोज कृतिका कामरा पहले से ही निर्माता निखिल सिन्हा के पाले में आ गई हैं।
चंद्रकांता की खूबसूरती को पर्दे पर उतारने के लिए कृतिका ने तैयारी भी शुरू कर दी है। हाल ही में उनका राजकुमारी का आकर्षित लुक सामने भी आया है। चद्रंकांता के राजकुमार के किरदार में गौरव खन्ना की कास्टिंग की गई है। वह राजा वीरेंद्र सिंह की भूमिका में होंगे। जहां इस शो का नाम चंद्रकांता -प्रेम या पहेली रखा गया है। यह शो मार्च के पहले सप्ताह में दस्तक देगा। वहीं मिली जानकारी के अनुसार एकता अपने शो के टाइटल में चंद्रकांता शब्द का इस्तेमाल नहीं करेंगी। मुमकिन है कि वह अपने शो को चंद्रमुखी या राजा वीरेंद्र की चंद्रमुखी एक अनोखी प्रेम कहानी दे सकती हैं।


Click it and Unblock the Notifications