First Look: नागिन 4 की नई नागिन, एकता कपूर ने ट्वीट किया शो का टीज़र
एकता कपूर टीवी की मल्लिका हैं और अब उन्होंने अपने नागिन यूनिवर्स में एक और टीवी एक्ट्रेस का स्वागत किया है। एकता ने खुद नागिन 4 का ये टीज़र ट्वीट किया जिसे देखकर फैन्स फिलहाल तो काफी खुश हैं।
एकता की नई नागिन हैं जैसमीन भसीन। जैसमीन आखिरी बार, स्टार प्लस के सीरियल दिल तो हैप्पी है जी में दिखाई दी थीं। इसके अलावा रोहित शेट्टी के गेम शो खतरों के खिलाड़ी में भी जैसमीन ने काफी तारीफें बटोरी थीं।

अब जैसमीन एकता कपूर के नागिन 4 के साथ टीवी पर वापसी करने जा रही हैं। गौरतलब है कि नागिन, हिंदी टीवी का काफी हिट सीरियल है और लाख रूढ़िवादी और सुपरनैचुरल चीज़ें दिखाने के बावजूद ये सीरियल टीआरपी में टॉप पर रहता है।
मिलिए टीवी की नागिनों से -


Click it and Unblock the Notifications











