Pics of the Day: धूमधाम से हुआ एकता कपूर के घर गणपति विसर्जन, स्टार्स की भीड़, देखिए तस्वीरें
एकता कपूर ने हर साल की तरह इस साल भी गणेश चतुर्थी के दिन गणपति की स्थापना की थी। और आज एकता ने उन्हें विदा कर दिया है। एकता कपूर के गणपति विसर्जन पर सितारों ने भी रौनक लगा दी। एकता के सभी खास दोस्त इस मौके पर दिखाई दिए।
वहीं तुषार कपूर के बेटे लक्ष्य भी पारंपरिक परिधान में बप्पा को विदा करते दिखाई दिए। एकता कपूर ने बप्पा को विदा करते हुए अगले बरस जल्दी आने का वादा लिया है।

गौरतलब है कि एकता कपूर बप्पा की काफी बड़ी भक्त हैं। उनके सीरियल के माध्यम से दर्शक अकसर सिद्धिविनायक के दर्शन कर लेते हैं। हालांकि इस साल कोरोना के चलते सब कुछ एकदम छोटे स्तर पर हुआ।
फिर भी एकता कपूर ने अपने दोस्तों को इकट्ठा कर इस मौके को साथ में मनाने का अवसर नहीं छोड़ा। देखिए तस्वीरें -
pic of the day ekta kapoor ganpati ganesh chaturthi 2020 pics एकता कपूर गणपति गणेश चतुर्थी 2020 तस्वीरें


Click it and Unblock the Notifications