एकता कपूर को इंडियन टेलिविज़न अकेडमी द्वारा मिला 'हॉल ऑफ़ फेम अवार्ड'

इंडियन टेलीविज़न अकेडमी (ITA) पुरस्कार का 20वां एडिशन हाल ही में आयोजित किया गया था, जहां कंटेंट क्वीन, एकता कपूर को हॉल ऑफ फेम पुरस्कार से सम्मानित किया गया है। एकता कपूर कई सालों से भारतीय टेलीविज़न के पीछे की प्रमुख संरचना रही हैं। वह एक ऐसा नाम रही हैं, जिन्होंने भारत को टेलीविजन, ओटीटी, हर जगह बड़ी स्क्रीन पर भी ग्लोबल मैप पर रखा है।

पुरस्कार स्वीकार करते हुए एकता कपूर ने कहा, "मैं हॉल ऑफ फेम पुरस्कार नहीं ले सकती क्योंकि मुझे लगता है मैंने अभी अपनी शुरुआत की है। मेरे लिए यह यात्रा दिलचस्प रही है, लेकिन आप सभी अभिनेताओं को धन्यवाद जो मेरी यात्रा का हिस्सा रहे हैं और जो मुझे धन्यवाद देते हैं और यह अद्भुत बातें कहते हैं।"

Ekta Kapoor

निर्माता ने आगे कहा, "दोस्तों मैंने अभी शुरुआत की है, मैं 20 साल बाद वापस आने की उम्मीद करती हूं।", एकता ने इस उपलब्धि के लिए और अपनी यात्रा का हिस्सा बनने के लिए आईटीए, अपने परिवार और दोस्तों को भी धन्यवाद दिया है।

एकता कपूर ने अपने सोशल मीडिया पर ITA को इस पुरस्कार के लिए धन्यवाद दिया है। कहना गलत नहीं होगा कि, एकता कपूर कंटेंट की अतुलनीय रचनाकार हैं जो सालों से लाखों, करोड़ों दर्शकों को टेलीविजन से बांधती आई हैं। साल 2020 में एकता कपूर को इंटरटनमेंट क्षेत्र में अपने योगदान के लिए पद्म श्री सम्मान भी मिल चुका है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X