वेब सीरिज "कहने को हमसफ़र है" के लिए एकता कपूर का पहला डिजिटल कॉन्सर्ट- 'ओ मेरे हमसफ़र'
एकता कपूर के ऑल्ट बालाजी ने 'कहने को हमसफ़र है' के तीसरे सीजन के साथ वापसी कर ली है। पहले दो सीज़न में शादी, रिश्ते, अनुकूलता और प्यार को दर्शाने के लिए दर्शकों द्वारा बेहद सराहा गया था। जिसके बाद से दर्शकों को बेसब्री से तीसरे सीज़न का इंतज़ार है। यह 6 जून दोपहर 12 बजे से ऑल्ट बालाजी और ज़ी5 पर स्ट्रीमिंग के लिए उपलब्ध होगा।
लेकिन उससे पहले, दर्शकों को एक यूट्यूब प्रीमियर 'ओ मेरे हमसफ़र' देखने मिलेगा जो कि ऑल्ट बालाजी और ज़ी5 की सीरीज़ 'कहने को हमसफ़र है' की स्टार कास्ट के साथ एक डिजिटल म्यूजिक कॉन्सर्ट है। यूट्यूब प्रीमियर की मेजबानी गायक, टेलीविजन एंकर और पूर्व ऑल इंडिया रेडियो एफएम रेनबो रेडियो जॉकी, मिहिर जोशी द्वारा की जाएगी। 'ओ मेरे हमसफ़र' का प्रीमियर 26 मई को शाम 5 बजे ऑल्ट बालाजी के यूट्यूब पेज पर होगा।

इस अनोखे यूट्यूब प्रीमियर का आगाज़ पहले दो सीज़न के सफ़र के साथ शुरू होगा, जो दर्शकों के जहन में 'कहने को हमसफ़र हैं' की बीती यादें ताज़ा कर देगा।
दर्शकों के लिए इंडियन आइडल फेम और बहुमुखी प्रतिभा गायक अभिजीत सावंत, बहुमुखी प्रतिभा सिंह बघेल और छोटे उस्ताद संगीत रियलिटी शो की विजेता ऐश्वर्या मजमुदार द्वारा प्रस्तुत किए गए म्यूजिकल परफॉर्मेंस प्रस्तुत किया जाएगा।
इस यूट्यूब प्रीमियर में शो के कलाकार रोनित रॉय, गुरदीप पुंज, मोना सिंह, अपूर्वा अग्निहोत्री, पलक जैन और पूजा बनर्जी के साथ रोचक बातचीत देखने मिलेगी। लॉकडाउन के बीच, शो के कलाकारों ने अपने घरों की सुरक्षा से वीडियो रिकॉर्ड करने का प्रयास किया है।
एकता कपूर ने कहा, "ओ मेरे हमसफ़र दर्शकों के लिए एक अनोखा प्रीमियर है। यह कहने को हमसफ़र हैं के एक संगीतमय सफ़र को दिखाएंगे। यह संगीतमय सफ़र निश्चित रूप से दर्शकों के लिए घर से एक दिलचस्प अनुभव होगा, जो उन्हें लॉकडाउन की बोरियत को दूर करने में मदद करेगा और इसके तीसरे सीज़न के लॉन्च से पहले शो की झलक देगा।"


Click it and Unblock the Notifications
