इसलिए एकता कपूर ने घटाया वज़न टीवी पर महा एंट्री!
[टेलीविजन] एकता कपूर वाकई चौंकाने वाले काम करती हैं। कुछ भी कहिए उनके नच बलिए के आईडिया में दम तो है और अब वो एक और टीआरपी तोड़ आईडिया लेकर आई हैं। नच बलिए 7 के सीज़न में प्रीती ज़िंटा, चेतन भगत और रूस्तम मर्ज़ी के फाइनल होने के बाद आया महा जज का कॉन्सेप्ट।
नज बलिये सीज़न 7 के लिए चौथे जज की काफी तलाश की गई लेकिन जब बात नहीं बनी तो लगता है यह जिम्मा खुद एकता कपूर उठाने वाली हैं। सूत्रों के मुताबिक एकता हर एपिसोड में मौजूद नहीं रहेंगी लेकिन उन्हें किसी भी जज का कहा बदलने का पूरा अधिकार होगा।
ALSO READ: ये है मोहब्बतें: इशिता की एक हरकत ने तोड़ ही दिया रूही का दिल
शो की प्रोडक्शन टीम अभी इस पर काम कर रही है कि एकता का रोल क्या हो! कहा जा रहा है कि वे शो में 'महा जज" के रूप में शामिल होंगी। एकता सिर्फ खास मौकों पर ही नजर आएंगी और उन्हें तीनों जजों के फैसले बदलने का भी अधिकार होगा। 'नच बलिये' का नया सीजन इस साल मई में शुरू होना है।
ये रिश्ता क्या कहलाता है: लीप के बाद दिखेंगे शाहरूख खान...फिल्मी स्टाइल!


Click it and Unblock the Notifications
