फिल्में मेरे लिए एक ताजगी है: एकता कपूर
फिल्म और टेलीविजन की महारानी कही जाने वाली निर्माता एकता कपूर का कहना है कि उनके लिए फिल्में सिर्फ प्रयोग करने के लिए हैं। एकता ने कहा, मैं आज जो भी हूं, वह टेलीविजन की वजह से हूं।
मैं भावनात्मक रूप से टेलीविजन से ही जुड़ी हूं। मैं फिल्मों से प्रयोग करती हूं, मैं इसकी ताजगी का आनंद ले रही हूं। लेकिन मेरी फिल्में मुझे टेलीविजन को बेहतर तरीके से समझने में मदद करती हैं।
अपने नए धारावाहिक 'क्या हुआ तेरा वादा ' को प्रस्तुत करने के मौके पर उन्होंने कहा, कहानी कहने की जो भी थोड़ी समझ मुझे है, वह टेलीविजन से ही आई है। हाल ही में एकता ने दी डर्टी पिक्चर फिल्म का निर्माण किया। जिसे दर्शकों ने काफी पसंद किया।


Click it and Unblock the Notifications