कस्टम अधिकारियों के बीच फंसी एकता आपबीती पर बनायेगीं धारावाहिक!

Ekta Kapoor
टीवी की महारानी एकता कपूर को रीयल लाईफ को रील लाईफ बनाने में महारथ हासिल है। जीवन के हर दर्द और खुशी को वो पर्दे पर उतार देती हैं। तभी तो उनके सीरयल टीआरपी में सबसे आगे रहते हैं क्योंकि इंसान को अपनी ही कहानी उनके डेली सोप में नजर आती हैं। कभी उनके सीरयल्स उनकी प्रेम कहानी के रूप में प्रचारित किये जाते हैं तो कभी उनके किसी मेमोरेबल मूवेंट के रूप में।

इस बार खुद मैडम एक अप्रत्याशित घटना की शिकार हुई है। उनको मुंबई एयरपोर्ट पर कस्टम अधिकारियों ने उस समय पकड़ लिया जब वो तय सीमा से ज्यादा की रकम और सामान लेकर बैंकाक से वापस आते समय मुंबई एयरपोर्ट से ग्रीन चैनल को पार करने की तैयारी में थीं। कस्टम ने उनके ऊपर 40 हजार का जुर्माना लगाया है जिसे ना चाहते हुए भी एकता को भरना ही पड़ेगा।

खैर अब हो सकता है कि एकता बहुत जल्द अपने इस दर्द को पर्दे पर उजागर कर दें। हो सकता है कि बहुत जल्द एकता का कोई सीरयल ..एक लड़की के सपनों का सफर..कर के लोगों के बीच में हो। जिसमें एक सर्वगुण संपन्न लड़की के संघर्ष को दिखाया जाये जो कि सफलता की सीढ़ियां चढ़ते-चढ़ते कस्टम अघिकारियों के चंगुल में फंस जाती है। देखना दिलचस्प होगा कि उनका ये सच कब लोगों के बीच में होता..इसलिए लगातार एकता कपूर के कदमों पर नजर गड़ाये रखिये..वो कभी भी इस मामले में कोई नया और रोमांचकारी कदम उठा सकती है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X