रिहा हो गयी एकता

गौरतलब है कि रविवार रात हवाईअड्डे पर उन्हें हिरासत में ले लिया गया था। वह बैंकाक से लौटी थीं और उनके साथ कुछ अघोषित वस्तुएं थीं। जब वह हवाईअड्डे पर ग्रीन चैनल से होकर गुजर रही थीं तभी उन्हें प ूछ ताछ के लिए रोक लिया गया था।
मुम्बई सीमा शुल्क विभाग द्वारा अघोषित वस्तुएं साथ लेकर चलने के मामले में हवाईअड्डे पर रोकी गई बॉलीवुड की हस्तियों में से एकता ही नहीं हैं। इनसे पहले 27 जून को अनुष्का शर्मा को मुम्बई हवाईअड्डे पर रोका गया था। वह अपने साथ 35 लाख रुपये के अघोषित गहने लेकर चल रही थीं। वह टोरंटो से लौटी थीं।
इसी तरह सात जून को अभिनेत्री मल्लिका शेरावत के भाई विक्रम लांबा के साथ भी ऐसा ही कुछ हुआ था। कुछ यही कहानी बिपाशा बसु की भी है। उन्हें भी 26 मई को अपने साथ अतिरिक्त सामान लाने के कारण 13,000 रुपये जुर्माना के रूप में देना पड़ा था। अभिनेत्री मिनिषा लांबा भी 18 मई को 16 घंटों के लिए हवाईअड्डे का मेहमान बनाया गया था। उनके पास से करीब 50 लाख रुपये कीमत के अघोषित गहने मिले थे।


Click it and Unblock the Notifications











