..................... वेब सीरिज कंट्रोवर्सी पर एकता कपूर ने तोड़ी अपनी चुप्पी | Ekta Kapoor Broke Her Silence Over Her Controversial Web Show ‘XXX-2’ - Hindi Filmibeat

किसी की भावना को ठेस पहुंची है तो हम माफी मांगते हैं, पर रेप की धमकियां सराहनीय नहीं है- एकता कपूर

बीते दिनों वेबसीरीज ट्रिपल एक्स को लेकर एकता कपूर को विवादों का सामना करना पड़ रहा है। अब निर्माता एकता कपूर ने इस मामले पर चुप्पी तोड़ी है। शनिवार को एकता ने शोभा डे से बात करते हुए इस मुद्दे पर अपनी प्रतिक्रिया दी और बताया कि इन दिनों उन्हें सोशल मीडिया कुछ अपमानजनक और निराशाजनक टिप्पणियों का सामना करना पड़ रहा है।

जब शोभा डे ने उनसे सोशल मीडिया के हालिया खतरे और क्रोध पर सवाल पूछा तो, एकता ने कहा, "एक व्यक्ति के रूप में और एक संगठन के रूप में हम भारतीय सेना के प्रति गहरा सम्मान रखते हैं। हमारी सुरक्षा में उनका योगदान बहुत बड़ा है। हमने पहले ही उस दृश्य को हटा दिया है जिसके बारे में बात की जा रही है, इसलिए हमारी तरफ़ से एक्शन लिया गया है। लेकिन बावजूद इसके बुलिंग और बलात्कार की जो धमकियां मिल रहीं है वह सराहनीय नहीं है।

Recommended Video

XXX 2 Controversy : FIR files against Ekta Kapoor | Filmibeat

Ekta Kapoor

इस वीडियो में हम देखते हैं कि एकता किस तरह साइबर बुलिंग के खिलाफ अपना पक्ष रख रही है क्योंकि भविष्य में उनकी जगह किसी अन्य महिला को इस तरह की स्थिति का सामना करना पड़ सकता है और इसे अब खत्म करने की ज़रूरत है।

रेप की धमकियों पर एकता ने कहा,"हम असभ्य तरीके की साइबर बुलिइंग और असामाजिक तत्वों द्वारा दिए जा रहे रेप की धमकियों के आगे नहीं झुकनेवाले हैं।"

बता दें, एकता कपूर ओटीटी प्लेटफॉर्म ऑल्ट बालाजी पर स्ट्रीम कर रहे शो 'XXX 2' में कथित रूप से सेना के अपमान और अश्लीलता फैलाने के आरोप लग रहे हैं। जिस पर एकता ने अपनी बात सामने रखी है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X