17 साल बाद एक बार फिर से टीवी पर आएगा 'क्योंकि सास भी कभी बहू थी' शो, दिखेगी वही पुरानी कास्ट!

Kyunki Saas Bhi Kabhi Bahu Thi Brings Back After 17 Years: टीवी इंडस्ट्री में ऐसे काफी सारे शोज रहे हैं जिन्होंने एक इतिहास रचा है। इंडस्ट्री में एक ऐसा ही शो ये रिश्ता क्या कहलाता है तो ऐसा चल रहा है जो सालों से लगातार अपनी कहानी को दोहरा रहा है और इसके बावजूद फैंस का उसको प्यार भी मिल रहा है। लेकिन आज हम आपको ऐसे शो के बारे में बताने वाले हैं जिसे पब्लिक आज भी याद करती है।
एक वक्त हुआ करता था जब टीवी इंडस्ट्री पर सास-बहू वाले सीरियल काफी ज्यादा पसंद किए जाते थे। इसी जमाने में 'क्योंकि सास भी कभी बहू थी' सीरियल काफी फेमस हुआ। इस सीरियल का क्रेज लोगों के बीच काफी ज्यादा बढ़ गया था और पड़ोसी आपस में तुलसी और मिहिर की बातें किया करते थे।
इस सीरियल से काफी सारे सितारे सुर्खियों में आ गए थे। हालांकि एक वक्त बाद यह शो बंद कर दिया गया था। लेकिन अब सालों बाद इस सीरियल के फैंस को लेकर एक बड़ी खबर सामने आ रही है। दरअसल आपको बता दें कि इस शो की प्रोड्यूसर एकता कपूर एक बार फिर से इस शो को वापस टीवी पर लेकर आ रही है।
पिंकविला की एक रिपोर्ट की माने तो आपको बता दें की एकता कपूर इस सीरियल को एक नए दौर के हिसाब से लेकर आने वाली है। खबरों के अनुसार इस बार भी ओरिजिनल कास्ट को देखा जा सकता है। यानी कि एक बार फिर से मिहिर और तुलसी के तौर पर स्मृति ईरानी और अमर उपाध्याय को देखा जाएगा।
खबर के अनुसार यह सीरियल एक लिमिटेड सीरीज के तौर पर रिलीज होगा। इसका थीम वही पुराना सास बहू का होने वाला है। हालांकि इसकी कहानी आज के हिसाब से होगी। खबरों की माने तो एकता कपूर अपने शो की ऑफिशल अनाउंसमेंट जून 2025 में कर सकती हैं। टीम पूरी कोशिश कर रही है कि सीरियल की कास्टिंग पूरी हो जाए।
अगर हम अमर उपाध्याय की किरदार मिहिर की बात करें तो आपको बता दें कि शो में उसकी मौत दिखा दी गई थी। जिसके चलते दर्शक भी काफी परेशान हो गए थे और अब देखने वाली बात यही होगी कि आखिरकार कैसे एकता कपूर उनको शो में वापस लाएंगी। वही स्मृति ईरानी अब पॉलिटिक्स ज्वाइन कर चुकी है तो यह भी देखना काफी दिलचस्प होगा कि वह पॉलिटिक्स के साथ-साथ एक्टिंग में भी एक बार फिर से रुख करती है या नहीं।


Click it and Unblock the Notifications











