Naagin 7 को लेकर एकता कपूर ने किया बड़ा खुलासा, लोग बोले- टीजर रिलीज करो...

Ekta Kapoor Big Update On Naagin 7

Ekta Kapoor Big Update On Naagin 7: एकता कपूर का सुपरनैचुरल शो नागिन काफी ज्यादा दर्शकों द्वारा पसंद किया जाने वाला शो है। जानकारी के लिए आपको बता दें कि अभी तक इस अशोक के 6 सीजन आ चुके हैं और अब फैंस इसके 7वें सीजन का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। हालांकि अब हाल ही में एकता कपूर ने खुद इस बात का खुलासा किया है कि नागिन 7 कब टेलीकास्ट होगा?

दरअसल ईद के मौके पर एकता कपूर ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट से एक स्टोरी शेयर की थी। इस दौरान वीडियो शेयर करते हुए उन्होंने अपनी टीम दिखाई जो कुछ प्लान करती हुई नजर आ रही थी। एकता कपूर ने वीडियो में कहा कि "ईद मुबारक। मुझे सभी को ईदी देनी है।"

इसके बाद एकता कपूर ने पीछे मुड़कर अपनी टीम से नागिन 7 को लेकर अपडेट मांगी। उन्होंने कहा कि वह जानना चाहते हैं कि नागिन 7 कहां पर है। इस पर एकता कपूर की टीम की एक मेंबर ने यह कंफर्म कर दिया कि नागिन 7 ऑन द वे है। साथ ही एकता कपूर ने भी खुलासा किया कि शो जल्दी ही आ रहा है।

अब एकता कपूर के नागिन 7 को कंफर्म कर देने के बाद में हर कोई शो के टीज़र का इंतजार कर रहा है। काफी लोगों ने लिखा कि शो का टीजर जल्दी ही जारी कर देना चाहिए। एक यूजर कमेंट करते हुए लिखता है कि यह नहीं चाहिए प्रोमो चाहिए, लॉन्च कर दो और उसके बाद जितना टाइम लेना है ले लो।

हालांकि एकता कपूर के इस वीडियो पर एक अन्य यूजर कमेंट करते हुए लिखता है कि 2 साल से सुन रहे हैं कि नागिन 7 जल्दी ही आ रहा है। इसीलिए अब इसका टीजर रिलीज कर दो।

जानकारी के लिए आपको बता दें कि नागिन का पहला सीजन साल 2015 में रिलीज किया गया था। शो में मौनी रॉय से लेकर अदा खान और अर्जुन बिजलानी को लेट किरदार में देखा गया था। यह शो पहले ही सीजन से हिट हो गया था। बाद में पांच और सीजन भी आ चुके हैं जिनमें अलग-अलग हीरोइन और नागिन का किरदार निभाती नजर आई।

Read more about: ekta kapoor
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X