एकता कपूर बनी टेलीविजन, सिनेमा और ओटीटी सभी तीन प्लेटफॉर्म की क्वीन!

एकता कपूर को लोकप्रिय कंटेंट क्वीन रूप में जाना जाता है, जो हमेशा से अपने कंटेंट के साथ दर्शकों का मनोरंजन करते आई है। कंटेंट क्रिएटर हमेशा समय से आगे रही है और हर बार टेलीविजन जैसे सबसे शक्तिशाली माध्यम का इस्तेमाल करते हुए पाथ-ब्रेकिंग कंटेंट पेश किए है। दर्शक हमेशा एकता के कंटेंट का अधिक उपभोग करना चाहते हैं। एकता ने कभी भी खुद को एक प्लेटफॉर्म तक सीमित नहीं रखा है और सभी आयु वर्ग के भारतीय दर्शकों को एक से एक बेहतरीन शो और फिल्में दीं है।

एकता कपूर ने अपने करियर की शुरुआत बहुत कम उम्र में की थी और हमेशा बेहतरीन कंटेंट का निर्माण करते हुए समय से आगे रही है। एकता ने टेलीविजन का उपयोग करते हुए समाज और उनकी मानसिकता में बदलाव लाने में कामयाब रही है।

Ekta kapoor, एकता कपूर

कंटेंट क्वीन टेलीविज़न उद्योग में ऐसे कुछ शो शुरू करने वाली पहली महिला थी जहां महिलाएं घर के लिए निर्णय लेती थीं और हर चीज के खिलाफ अपनी आवाज उठाती थीं और साथ ही इस प्लेटफार्म के माध्यम से महत्वपूर्ण मुद्दों को भी संबोधित किया है।

सबसे सफल टीवी शो में नागिन का चौथा सीज़न शामिल है, जिसके तीन सीज़न बेहद सफल रहे है, कुछ नए रहस्यों के साथ कवच का दूसरा सीज़न, और उनके पुराने सुपर हिट डेली सोप का रीमेक बनाया जा रहा है जिन्हें दर्शकों द्वारा बेहद पसंद किया गया था जिसमें कसौटी ज़िन्दगी की 2, कीतनी मोहब्बत है 2 शामिल है।

एकता ने खुद को सीमित न रखते हुए, क्या कूल हैं हम जैसे कॉमेडी कंटेंट के साथ सिनेमा इंडस्ट्री में भी अपनी जगह बना ली है और थ्रिलर श्रेणी में रागिनी एमएमएस 2 और एक विलेन के बाद इसका सीक्वल एक विलेन 2 भी बनाया जा रहा है जिसे हाल ही में घोषित किया गया था।

वर्तमान चलन के साथ चलते हुए जहाँ ओटीटी प्लेटफ़ॉर्म हर किसी का नया पसंदीदा बन गया है, एकता ने दिल ही तो है सीजन 3, कहने को हमसफ़र हैं सीजन 3, प्रसिद्ध टीवी शो बडे अच्छे लगते है जो दर्शकों के बीच सुपर हिट था,

उसे इसी तर्ज पर फिर से बनाया गया था जिसका नाम कर ले तू भी मोहब्बत सीजन 3 था, रागिनी एमएम रिटर्न्स और तीन सफ़ल सीजन के बाद गंदी बात सीजन 4 इस लंबी सूची का हिस्सा है।

निर्माता निश्चित रूप से पौराणिक कथाओं से लेकर कॉमेडी कंटेंट का निर्माण करना जानती है और एकता अपने कंटेंट को इस तरह से पेश करती है जो एक ही समय में मज़ेदार व जानकारीपूर्ण होता है। एकता के लिए यह एक व्यस्त वर्ष है क्योंकि वह एक के बाद एक बेहतर कंटेंट का निर्माण कर रही है, जिसमें एक विलेन 2 और पगलैट सहित बहुत कुछ शामिल है।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X