एकता कपूर की 'नागिन 6' के लिए लिया गया है 55-60 अभिनेत्रियों का ऑडिशन, जल्द होगी स्टारकास्ट की घोषणा!

एकता कपूर का बहुचर्चित सीरियल नागिन एक बार फिर चर्चा में है। जबसे इस सीजन की घोषणा की गई है, लोगों के बीच यह जानने का उत्साह है कि आखिर इस सीजन में कौन सी एक्ट्रेस नागिन के अवतार में नजर आने वाली हैं। रिपोर्ट्स की मानें तो नागिन 6 के लीड किरदार के लिए एकता कपूर ने 55 से 60 एक्ट्रेसस का ऑडिशन लिया है और जल्द ही सीरियल के स्टारकास्ट की घोषणा की जाने वाली है।

कई एक्ट्रेसेस के नाम इस सीरियल के लिए अब तक अफवाहों में सामने आ चुके हैं। लेकिन, एकता कपूर ने सभी अफवाहों को शांत करते हुए कहा कि उन्होंने अभी 'नागिन 6' के लिए कोई नाम फाइनल नहीं किया है।

ekta-kapoor-auditioned-55-60-actresses-for-naagin-6

बता दें, एकता कपूर पिछले दिनों कोरोना से संक्रमित हो गई थीं, जिसके बाद वह आइसोलेशन में हैं। लेकिन नागिन 6 को लेकर उनकी टीम लगातार काम कर रही है।

बता दें, नागिन एक लोकप्रिय टेलीविजन सीरीज है। इस शो के अब तक पांच सीजन आ चुके हैं और इन सभी ने अपने समय में टीआरपी चार्ट पर शीर्ष स्थान हासिल किया है। सूत्रों की मानें तो नागिन 6 का प्लॉट कोरोना महामारी के इर्द गिर्द घूमेगा।

नागिन

नागिन

एकता कपूर के शो का पहला सीजन नवंबर 2015 में ऑन एयर हुआ था। इस सीजन में मौनी रॉय, अर्जुन बिजलानी और अदा खान ने मुख्य किरदार निभाया था और यह सुपरहिट शो रहा था। इसके बाद इसे फ्रैंचाइजी का रूप दे दिया गया।

पांच सीजन

पांच सीजन

इस शो के अब तक 5 सीजन आ चुके हैं.. और 5 सीजन मेंअब तक 12 हीरोइनें, नागिन का किरदार निभा चुकी हैं और हर किसी ने अपनी छाप छोड़ी है।

ये एक्ट्रेसस बन चुकी हैं नागिन

ये एक्ट्रेसस बन चुकी हैं नागिन

इस सीरीज में अब तक नागिन के किरदार में दिख चुकी अभिनेत्रियां हैं- मौनी रॉय, सुरभि चंदना, हिना खान, निया शर्मा, जैसमीन भसिन, सायंतनी घोष, करिश्मा तन्ना, रक्षंदा खान, सुरभि ज्योति, अनीता हंसनदनानी, अदा खान. कृष्णा मुखर्जी..

रातों रात बढ़ी पॉपुलैरिटी

रातों रात बढ़ी पॉपुलैरिटी

मौनी रॉय, सुरभि ज्योति हों या निया शर्मा.. नागिन शो से उनकी पॉपुलैरिटी में जबरदस्त इजाफा देखने को मिला है। इच्छाधारी नागिन के रूप में फैंस ने इन्हें बेहद पसंद किया है। इस शो अपने वीएफएक्स के वजह से भी चर्चा में रहता है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X