Radhika Madan पर बरसीं एकता कपूर, क्यों बोलीं- दुखद और शर्मनाक

By Filmibeat Desk
Ekta Kapoor, Radhika Madans

Ekta Kapoor-Radhika Madansटीवी से फिल्मों की तरफ दौड़ लगा चुकी राधिका मदान अपने नए बयान को लेकर कंट्रोवर्सी का हिस्सा बन गई हैं। सायंतनी घोष के बाद निर्माता एकता कपूर ने राधिका मदान की क्लास लगा दी है। साथ ही राधिका को एकता ने सलाह दी है कि उन्हें उस जगह की कदर करनी चाहिए, जहां से वह निकल कर आई हैं।

राधिका ने कुछ दिन पहले एक बयान दिया था कि वह टीवी में जब काम करती थीं तो 50 घंटे की शिफ्ट करवाई जाती थी। एकता कपूर ने राधिका के इस बयान पर अपनी नाराजगी जाहिर की है। एकता ने सायंतनी की एक फोटो को इंस्टाग्राम स्टोरी पर शेयर किया है। एकता कपूर ने सायंतनी के क्लिप को फिर से पोस्ट करते हुए लिखा है कि दुखद और शर्मनाक है।

ऐक्टर्स को अपनी रुट्स के लिए कोई सम्मान नहीं है। साथ ही एकता ने सायंतनी घोष की तारीफ भी की है। राधिका मदान ने एक इंटरव्यू के दौरान कहा कि जब में कहानी मांगती थी तो मुझे कहा जाता था कि आप सेट पर चलो। स्क्रिप्ट गरमा-गरम आ रही है। निर्देशक आखिर वक्त पर कई बदलाव कर देते थे। जो भी निर्देशक खाली होता था वह काम करने के लिए आ जाता था। इस मामले पर सायंतनी ने एक इंटरव्यू के दौरान कहा था कि मौनी रॅाय भी हैं। वह मेरी बहुत अच्छी दोस्त हैं। मौनी ने टीवी से करियर शुरू करने पर ग्रेस दिखाया है।

राधिका की क्लिप से मुझे ऐसा नहीं लगा। वह और कई लोग टीवी को नीचा देखते हैं। मेरे अनुसार आपको ऐसा नहीं करना चाहिए। मेरी समस्या यह है कि टीवी को सीढ़ी की तरह इस्तेमाल न करें। गौरतलब है कि राधिका मदान ने अंग्रेजी मीडियम से फिल्म इंडस्ट्री में अपनी जगह बना ली है। राधिका अपने स्टाइल और फैशन के लिए काफी लोकप्रिय हैं।

Read more about: ekta kapoor radhika madan
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X