एकता कपूर हो सकती हैं गिरफ्तार! बिहार के बेगूसराय कोर्ट ने जारी किया अरेस्ट वारंट
टेलीविजन क्वीन एकता कपूर मुसीबत में फंस गई हैं। दरअसल, बिहार के बेगूसराय कोर्ट ने एकता कपूर और उनकी मां शोभा कपूर के खिलाफ अरेस्ट वारंट जारी किया है। एकता कपूर और शोभा कपूर को ये वारंट वेब सीरीज ट्रिपल एक्स की वजह से दिया गया है।
xxx वेब सीरीज में सैनिकों की पत्नियों की आपत्तिजनक तस्वीरों को पेश करने के मामले में कोर्ट ने उन पर यह कार्रवाई की है। इस मामले में एकता कपूर और शोभा कपूर के खिलाफ बेगूसराय में केस दर्ज किया गया था. इस वारंट को बेगूसराय के न्यायिक दंडाधिकारी विकास कुमार की कोर्ट ने जारी किया है।

इस मामले में फरवरी 2021 में भी एकता कपूर और शोभा कपूर के खिलाफ समन जारी किया गया था। इसके बाद अब कोर्ट ने गिरफ्तारी का वारंट जारी किया है। दरअसल, अल्ट बालाजी बैनर तले वेब सीरीज 'xxx: सीजन 2' की रिलीज के बाद एकता कपूर पर आरोप लगा था कि उन्होंने देश के जवानों, उनकी पत्नी और वर्दी का अपमान किया है।
इस वेब सीरीज एक एपिसोड में दिखाया गया था कि, जब कोई फौजी सरहद पर अपनी ड्यूटी कर रहा होता है तो उनकी पत्नी पीठ पीछे दूसरे शख्स के साथ अवैध संबंध रखती हैं। इसमें ये भी दिखाया गया कि ये वो दूसरे शख्स को घर पर बुलाकर और उन्हें अपने पति की वर्दी पहनाकर उनके साथ घिनौना काम करती हैं।
कई लोगों को सीरीज का ये हिस्सा पसंद नहीं आया था और इस पर बवाल शुरू हो गया था। इस वेब सीरीज के दूसरे सीजन को 8 फरवरी 2020 में रिलीज किया गया था।


Click it and Unblock the Notifications











