14 साल बाद टीवी पर दिखाई देगी 'पार्वती' , साक्षी तंवर के शो 'कहानी घर-घर की' सीजन 2 की वापसी!

By Filmibeat Desk

टीवी शो के इतिहास में कहानी घर घऱ की सफल और सुपरहिट शो में से एक रहा है। जो कि साल 2000 का एक कल्ट शो बन गया है। फिर से इसके सीजन 2 का आगाज होने जा रहा है। कहानी घर घर की 2 नई कास्ट और कहानी के साथ जल्द प्रसारित किया जाएगा। मेकर्स ने इसकी पूरी तैयारी कर ली है। टीवी की दुनिया में महिलाओं का कद बढ़ाने का काम एकता कपूर के इस शो ने किया है। यही वजह रही है कि यह 8 वर्षों तक चला और बड़े पैमाने पर प्रशंसकों से इसका आनंद लिया। और लगातार टॉप 5 की सूची में बना रहा।

2000 से 2008 तक सबसे ज्यादा देखे जाने वाले शो के जरिए पार्वती और ओम हर घर के परिवार का हिस्सा बन गए।साक्षी तंवर, किरण करमाकर, अलीअसगर, श्वेता कावत्रा जैसे कलाकार एक घरेलू नाम बन गए और आज भी उनकी भूमिकाओं के लिए उनकी सराहना की जाती है। एकता कपूर केे इस शो की लोकप्रियता इतनी अधिक रही है कि इसे सिंहली भाषा में डब करके श्रीलंका में भी टेलीकास्ट किया गया।

kahaani ghar ghar kii

कई सालों तक लगातार चलने के बाद यह शो टीआरपी में गिरावट देखने लगा। जिसके बाद इस शो का अंतिम प्रसारण 9 अक्टूबर 2008 में किया गया। 8 साल किसी शो का प्रसारित होना टीवी शो की दुनिया में ऐतिहासिक घटना है। मिली जानकारी अनुसार जल्द ही इसका दूसरा सीजन लांच किया जा रहा है।

याद दिला दें कि 'कहानी घर घर की' एक मारवाड़ी संयुक्त परिवार की कहानी को बयां करता है जहां पार्वती अग्रवाल परिवार की एक आदर्श बहू हैं और ओम आदर्श पुत्र हैं। जबकि यह शो घर के दैनिक मामलों और छोटे-छोटे मुद्दों से संबंधित है, यह शो इस बात की सीख देता है कि कभी-कभी नैतिक रूप से सही काम करने के लिए अपने प्रियजनों के खिलाफ हमें खड़ा होना चाहिए।

यह अपने समय का सबसे बड़ा पारिवारिक ड्रामा है और इसने ऐसे कई और शो को जन्म दिया, इस प्रकार इसने टीवी इंडस्ट्री के खेल को बदल दिया।लगभग 13 वर्षों के बाद, कहानी घर घर की जल्द ही आपके टेलीविजन स्क्रीन पर वापसी करने के लिए तैयार है!क्या आप अपने चहेते शो को दोबारा देखने के लिए तैयार हैं !

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X