मेरे और एकता के बीच में कभी कुछ नहीं था: अमन वर्मा

अपने और एकता के रिश्तों के बारे में अमन ने कहा कि यब सब कुछ कोरी बकवास है। यह सच है कि मुझे एकता कपूर के शो 'घर एक मंदिर' और 'सास भी कभी बहू थी' के शो से पहचान मिली लेकिन एकता मेरे शो की मालकिन थीं।
मैं पूरी शूटिंग के दौरान केवल चंद मिनटों के लिए उनसे मिला था। वो बेहद कामयाब और मेहनती इंसान है इसमें कोई शक नहीं है लेकिन चंद मिनटों से ही कोई किसी का प्रेमी और प्रेमिका बन जाता तो जिंदगी में कोई अकेला नहीं रहता। मेरे और एकता के बीच कभी भी ना कुछ था, ना है और ना ही कभी हो सकता है।
एकता कपूर के साथ नए काम को करने को लेकर अमन कहते हैं 'यदि वो कोई प्रपोजल मुझे देती हैं तो मैं जरूर करूंगा। उनके साथ काम करने की केवल एक शर्त है कि आप किरदार में जान फूंकने से पीछे न हटें। और मै वो कर सकता हूं लेकिन एकता का काम मुझे मेरे कौशल से मिलेगा ना कि दोस्ती के कारण।


Click it and Unblock the Notifications











