Must read..1 नहीं.2 नहीं 32 सीरीज के साथ..धाकड़ कमबैक..तगड़ी कमाई..
एकता कपूर ऑल्ट बालाजी डिजिटल ऐप के साथ 32 वेब सीरीज लांच करने जा रही हैं। आखिर क्यों और इसके पीछे की खास वजह क्या है।टीवी के साथ उनका पूरा फोकस अब सोशल मीडिया पर होगा। यहां देखिए एक खास रिपोर्ट
टीवी की दुनिया की क्वीन बनने के साथ एकता कपूर ने अब सोशल मीडिया और डिजिटल ऐप की दुनिया में खुद को नंबर वन बनाने की पूरी प्लानिंग कर ली है। जी हां। एकता कपूर एक साथ एक नहीं दो बल्कि 32 शो के साथ धमाका करने की तैयारी में हैं।
एकता कपूर के टीवी शो की तरह यह सारे शो 100 या 1000 एपिसोड के नहीं रहेंगे। 20 एपिसोड के साथ इन सारे शो को लांच करने की प्लानिंग की गई है।
इनमें से लगभग 6 शो के कांसेप्ट के साथ ट्रेलर का खुलासा कर दिया गया। रोमांस,सेक्स और बोल्डनेस के साथ एकता सुभाष चंद्र बोस की कहानी भी लेकर आयेंगी। इसमें मुख्य भूमिका राजकुमा राव निभायेंगे।

इन सभी शो में एकता के शो की लीडिंग लेडी के साथ कुछ नए फ्रेश चेहरे भी दिखाई दे सकते हैं। इसमें कोई दोराय नहीं है कि एकता के लांच किए गए अब तक के 5 वेबसीरिज के ट्रेलर को बेहद पसंद किया गया है।
खासकर साक्षी तंवर और राम कपूर के रोमांटिक शो कर ले तू भी मोहब्बत को। वैसे भी एकता लगातार टीवी और फिल्म की दुनिया से अपनी पकड़ खोते हुए जा रही थी। ऐसे में वेब सीरीज की 32 शो की रफ्तार एकता के लिए फायदे मंद साबित हो सकती है।
क्या आप जानते हैं कि अब तक कि ऐसी कौन सी वेब सीरीज हैं, जिन्होंने सोशल मीडिया पर तूफान ला दिया था। आइए जानते हैं मस्ट वॅाच वेब सीरीज के बारे में। यहां देखें उनकी एक झलक..


Click it and Unblock the Notifications











