Trailer मॉम : मिशन ओवर मार्स में दिखेगा देशभक्ति का रंग, मां कभी निराश नहीं करती
एक बार फिर से आप सभी मिशन मंगल 2 की तैयारी कर लीजिए। जी हां, एक बार फिर से मंगल पर जाने की बारी आ गई है। इस बार इसे पहले से भी ज्यादा दिलचस्प और रोचक तरीके से पेश किया जाएगा। एकता कपूर अपनी बहुप्रतिक्षित वेब सीरीज MOM- मिशन ओवर मार्स लेकर आ गई हैं।
कुछ दिन पहले इसका टीजर लिया गया। अब इसका ट्रेलर आ चुका है। OTT प्लेटफॉर्म आल्ट बालाजी पर जारी कर दिया गया है। अगर आप ये सोच रहे हैं कि अक्षय कुमार की मिशन मंगल की तरह इस वेब सीरीज की भी कहानी है तो ऐसा नहीं है। ये सीरीज पूरी तरह से महिला वैज्ञानिकों की मंगल की मॅाम बनने की नई कहानी पेश करेगी।

सीरीज की कहानी इसरो की चार महिला वैज्ञानिकों के ईद-गिर्द बुनी गई है। जो कि मिशन ओवर मार्स की तैयारी करने के साथ महिलाओं पर लोगों के डगमगाते हौसले को भी पेश करेंगे। जो एक बार बताने आ रही हैं कि भारतीय महिलाएं देशभक्ति के जज्बे को मंगल तक पहुंचाने में सफल हो सकती हैं। भारत और चाइना के बीच चल रही मार्स रेस को दिखाया गया है।
गौरतलब है कि एकता कपूर ने इस सीरीज की कास्टिंग भी जबरदस्त की है। साक्षी तंवर, मोना सिंह,निधि सिंह और पालोमी घोष के साथ आशीष विद्यार्थी इस मिशन से देश का सिर ऊंचा करते नजर आयेंगे। साथ ही सीरीज में आप सभी को पीएम नरेंद्र मोदी की भी झलक दिखाई देगी। यहां देखिए इसका मस्ट वॅाच ट्रेलर


Click it and Unblock the Notifications











