छोटे कपड़ों वाली लड़की चाहिए, ये कहकर इस टीवी एक्ट्रेस को किया गया शो से बाहर !
टीवी की दुनिया में ऐसी खबर कई बार सामने नहीं आती है। हाल ही में लोकप्रिय टीवी शो की इस लीड एक्ट्रेस को ऐसी खबर से जुड़ना पड़ा। कई बार आपने टीवी कलाकारों को कहानी में बदलाव के कारण शो से बाहर निकलते हुए या फिर निकालते हुए देखा होगा।
इस बार एक थी रानी एक था राजा की लीड एक्ट्रेस मनुल चूड़ासामा के शो से बाहर जाने के पीछे की वजह काफी चौंकाने वाली रही है। इस शो के मेकर्स का कहना है कि शो की कहानी में बड़ा बदवाल होने वाला है। इसके चलते उन्हें पहले से ज्यादा स्टाइलिश और ग्लैमरस अदाकारा की जरूरत है।

अपनी इस वजह को मेकर्स ने मनुल के सामने नहीं रखा। उन्हें इस बात का अंदाजा नहीं है कि ऐसा कुछ सोच कर उन्हें शो से बाहर का रास्ता दिखाया गया है। मनुल का मानना है कि ये बेहद अजीब है। उन्हें इस बात की हैरानी है कि स्टाइल के नाम पर उन्हें शो में रिप्लेस किया जा रहा है।
मनुल ने बताया कि एक थी रानी और एक था रावण उनका पहला टीवी शो है। इस शो के लिए उन्हें मिडिल क्लास लड़की का किरदार निभाना है। अचानक शो में ग्लैमर लुक की जरूरत से वह काफी हैरान हैं। वैसे इस तरह बाहर जाने से मनुल नाराज नहीं हैं।
उनका कहना है कि यह पहला शो रहा है उनके करियर का। इससे उन्होंने काफी कुछ सीखा है। लेकिन भविष्य में वह किसी भी शो के लिए ग्लैमरस किरदार निभाने के लिए तैयार हैं। बहरहाल, क्या आप जानते हैं कि इन सभी स्टार्स ने अचानक शो छोड़ने का फैसला किया था..अब तक ये सभी स्टार्स शो छोड़ चुके हैं..


Click it and Unblock the Notifications
