OMG..इधर SUPER हिट में धमाकेदार एंट्री..उधर शादी का पर्दाफाश..बड़ा विवाद..
एक श्रृंगार स्वाभिमान से फेम संगीता चौहान के पति चार दिन से लापता होने के बाद घर लौट आए हैं। टीवी की ऐसी कई एक्ट्रेस हैं जिन्होंने अपनी शादी को पर्दे के पीछे छिपाकर रखा है।
टीवी की दुनिया में हाल ही में डेब्यू करने वाली संगीता चौहान इन दिनों अपनी निजी जिंदगी को लेकर चर्चा में बनी हुई हैं। बड़ी तेजी से एक श्रृंगार स्वाभिमान से फेम बटोरने के बाद संगीता चौहान अपने शादी को लेकर सुर्खियों में हैं।
बीते दिनों खबर आयी थी कि संगीता के पति चिराग शाह चार दिनों से लापता है। गोरेगांव पुलिस स्टेशन में चिराग के भाई ने उनके लापता होने की शिकायत दर्ज करवाई थी।

चिराग एक फिल्म निर्माता हैं। उन्होंने मैडम इंडिया नाम से शार्ट फिल्म का निर्माण किया है। इसके साथ वह आने वाली फिल्म देख इंडिया सर्कस के भी निर्माता हैं।
गुरुवार को नासिक से घर की तरफ निकलने के बाद चार दिन तक वह बिना किसी से संपर्क किए हुए लापता रहे। आखिरकार वह खुद ही 25 अप्रैल को अपने घर लौट आए हैं।
गौरतलब है कि इस पूरे विवाद में संगीता का नाम सबसे ज्यादा उछला है। कई टीवी एक्ट्रेस की तरह संगीता ने भी अपने शादीशुदा होने की खबर को छिपाकर रखने में बेहतरी समझी।
आइए जानते हैं कि टीवी की ऐसी कौन सी एक्ट्र्रेस हैं जिन्होंने अपने शादी की खबर को पर्दे के पीछे छिपाकर रखा। यहां देखें लिस्ट..


Click it and Unblock the Notifications












