..................... निया शर्मा की ऑनस्क्रीन बीजी तरला जोशी का निधन | Ek Hazaron Mein Meri Behna Hai beeji Tarla Joshi passes away, Nia Sharma offers condolence - Hindi Filmibeat

एक हज़ारों में मेरी बहना है एक्ट्रेस तरला जोशी का निधन, निया शर्मा सहित को स्टार्स ने दी श्रद्धांजलि

टीवी एक्टर तरला जोशी का रविवार को दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया। तरला जोशी हिंदी टीवी सीरियल का जाना माना चेहरा थी और बालाजी टेलीफिल्म्स का अटूट अंग। उन्होंने एकता कपूर के इस प्रोडक्शन हाउस के दो सीरियल में काम किया। तरला जोशी को लोग स्टार प्लस के शो एक हज़ारों में मेरी बहना है की बीजी के रूप में जानते हैं।

इसके अलावा तरला जोशी, बंदिनी और साराभाई Vs साराभाई का भी हिस्सा रह चुकी हैं। तरला जोशी एक कॉस्ट्यूम डिज़ाईनर भी थीं। उन्होंने गांधी माय फादर में भी अभिनय किया है।

ek-hazaron-mein-meri-behna-hai-beeji-tarla-joshi-passes-away-nia-sharma-and-team-paid-tribute

तरला जोशी के निधन के बाद उनके को स्टार्स निया शर्मा, अंजू महेंद्रू, क्रिस्टल डीसूज़ा, करन टैकर, कुशाल टंडन ने भी अपने सोशल मीडिया अकाउंट्स पर उन्हें श्रद्धांजलि दी।

आसिया काज़ी ने दी श्रद्धांजलि

आसिया काज़ी ने दी श्रद्धांजलि

बंदिनी स्टार आसिया काज़ी ने भी तरला जोशी की याद में उनके साथ ये तस्वीर अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर शेयर की।

निया शर्मा

निया शर्मा

निया शर्मा ने उन्हें श्रद्धांजलि देते हुए लिखा - आप हमें हमेशा याद आओगे बड़ी बीजी।

अंजू महेंद्रू ने दी खबर

अंजू महेंद्रू ने दी खबर

अंजू महेंद्रू ने शो की इस पुरानी तस्वीर पर कमेंट करते हुए कहा कि आज हमारे सीरियल की पूरी टीम, तरला जी के निधन से दुखी है और उन्हें श्रद्धांजलि दे रही है।

करन टैकर ने किया शेयर

करन टैकर ने किया शेयर

करन टैकर ने निया की शेयर की तस्वीर को वापस शेयर करते हुए तरला जी को श्रद्धांजलि दी और लिखा - आपकी ये मुस्कुराहट हमेशा याद आएगी।

फैन क्लब्स ने दी श्रद्धांजलि

फैन क्लब्स ने दी श्रद्धांजलि

निया शर्मा के फैन क्लब्स ने भी निया और तरला जी के कुछ सीन की तस्वीरें शेयर कर उन्हें श्रद्धांजलि दी।

कई सीरियल में किया काम

कई सीरियल में किया काम

गौरतलब है कि एक हज़ारों में मेरी बहना है के अलावा तरला जोशी साराभाई Vs साराभाई और बंदिनी में भी मुख्य भूमिकाओं में दिखी थीं। इसके अलावा वो गुजराती सीरियल व फिल्मों का हिस्सा रही हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X