राज कुंद्रा के एसएफएल चैलेंजर्स में एक है टाईगर

By सोनिका मिश्रा
SFL Challengers

बैंगलोर। जूम चैनल पर राज कुंद्रा और शिल्पा शेट्टी के नये शुरु हुए फाईटिंग रियेलिटी शो एसएफएल चैलेंजर्स (सुपर फाईट लीग) में इस रविवार आपकी मुलाकात होगी रियल लाइफ में फाइटिंग के टाईगर से। राज कुंद्रा द्वारा शुरु किये गये इस शो की ये दूसरी फाइट होगी और इस फाइट में पहली बार कोई फाईटर नॉक आउट होगा। राज कुंद्रा ने इस फाइट के विजेता को टाईगर का टैग देते हुए एक नया पोस्टर ट्वीट किया है जिसपर लिखा है एक है टाईगर- भारत का पहला एक्शन रियैलिटी शो।

इस हफ्ते एसएफएल के चार प्रतिभागियों के बीच फाइट होगी। रिंग के मैदान में लड़को की तरफ से सिद्धार्थ और इसाक एक दूसरे के खिलाफ लड़ेंगे और लड़कियों में रितिका और मोनिका एक दूसरे के सामने होंगी। फाइट के दौरान इस एपिसोड में बॉलीवुड एक्टर जिमी शेरगिल और एम टीवी एंकर, एक्टर रणविजय फाइटर्स का हौसला बढ़ाने के लिए पहुंचे। पूरे एपिसोड के दौरान जिमी और रणविजय ने फाइटर्स की काफी प्रशंसा की और कहा की आप लोग रियल हीरो हैं। इस फ्रीस्टाइल को देख जिमी शेरगिल और रणविजय के तो होश ही उड़ गये।

सिद्देश और इसाक के बीच हुई फाइट के दौरान दोनों में से एक टाइम से पहले ही हार मान लेता है और नॉक आउट करने के लिए विजेता को राज कुंद्रा की तरफ से 50 हजार का ईनाम मिलता है। 'एक था टाईगर' में जहां सलमान खान ने रील लाइफ में बेहतरीन एक्शन सीन और फाइट सीन दिये हैं वहीं रियल लाइफ में इस शो के फाइटर्स ने दिखाया कि वो तो एक था टाईगर हैं और ये लोग 'एक हैं टाईगर'।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X