'सावित्री' के समय पर 'एक बूंद इश्क'
टेलीविजन पर नया धारावाहिक 'एक बूंद इश्क' चैनल लाइफ ओके पर धारावाहिक 'सावित्री' के प्रसारण समय पर दिखाया जाएगा। 'एक बूंद इश्क' नौ सितंबर से प्रसारित किया जाएगा।
धारावाहिक 'जुनून : ऐसी नफरत तो कैसा इश्क' का प्रसारण छह सितंबर को पूरा हो रहा है। इसके बाद धारावाहिक 'सावित्री' का प्रसारण रात 9.30 बजे होगा जबकि 'एक बूंद इश्क' रात 8.30 बजे से प्रसारित किया जाएगा।

एक अनोखी प्रेम कहानी पर आधारित 'एक बूंद इश्क' बीबीसी प्रोडक्शन का कार्यक्रम है। धारावाहिक में विराफ फिरोज पटेल, छवि पांडे और गौरी टोंक ने काम किया है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications