"एक भ्रम- सर्व गुन सम्पन्न" ने लांच से पहले उड़ा दी लोगों की नींद, कहानी जानकर चौंक जायेंगे !
अपने लांच से पहले "एक भ्रम- सर्व गुन सम्पन्न" अपने दिलचस्प कहानी को लेकर लोगों के बीच चर्चा का विषय बन गया है। हाल ही में इस बात की जानकारी मिली थी कि ये शो भारत के एक प्रभावशाली परिवार से प्रेरित है। ये खबर सामने आते ही समाज के कई नामी परिवार के जीवन में दरार पैदा हो गई है। कई लोग निर्माताओं से इस बात की पुष्टि कर रहे हैं कि कहीं ये उनके परिवार की कहानी तो नहीं है।
दिलचस्प ये है कि ये शो टीवी के सास-बहू के शो से बेहद अलग एक ट्विस्ट लेकर दर्शकों के सामने आ रहा है। इस शो पर सभी का ध्यान इस वजह से भी है कि श्रेनु पारिख इस शो में जान्हवी मित्तल की निगेटिव भूमिका निभा रही हैं।

हालांकि यह शो एक बुरी बहू की अनोखी कहानी पर आधारित है, जो अपने परिवार के सदस्यों को प्रताड़ित करने के लिए हर मुमकिन स्तर को पार कर जाती है। बता दें कि निर्माताओं को यह अनुमान भी नहीं था कि शो की कहानी इतने प्रभावशाली परिवारों से मेल खाती है।
गौरतलब है कि 22 अप्रैल, 2019 से स्टार प्लस पर इस शो का टेलीकास्ट किया जाएगा। इसे कुल मिलाकर भारतीय सास-बहू धारावाहिकों के इतिहास की एक क्रांतिकारी कहानी करार दिया जा रहा है।


Click it and Unblock the Notifications











