एक भ्रम सर्वगुण सम्पन्न’ Promo: सबसे खतरनाक है ये नई बहू, देखकर होश उड़ जायेंगे

By Prachi Dixit

इन दिनों स्टार प्लस के शो 'एक भम्र - सर्व गुन सम्पन्न' की चर्चा हो रही है। इस शो के दो दिलचस्प प्रोमो पहले टेलीकास्ट किया जा चुका है। अब इस शो का नया प्रोमो सामने आया है। जहां पर जान्हवी मित्तल का परिवार दिखाया गया है। इतना ही नहीं इस प्रोमो में जान्हवी मित्तल के खतरनाक इरादे की भी झलक दिखाई गई है।

जहां पर जान्हवी अपनी बहन को इस बात की सलाह दे रही है कि उसे अपने पति से प्यार नहीं करना है। वो कभी भी विधवा बन सकती है। इस प्रोमो से साफ हो गया है कि जान्हवी अपने ससुराल के साथ अपनी बहन के घर पर भी बुरे इरादों की नजर बिछा कर बैठी है।

हालांकि शो की कहानी क्या है, इसका खुलासा इस प्रोमो से भी नहीं हुआ है। इतना अंदाजा लगाया जा सकता है कि ये कहानी जान्हवी मित्तल की है जो कि आदर्श बहू बनने का नाटक कर रही है। ये भी कहा जा रहा है कि टीवी पर पहली बार किसी बहू का इतना घातक किरदार देखने को मिलेगा। जान्हवी मित्तल की भूमिका श्रेनु पारिख निभा रही हैं। श्रेनु इससे पहले इश्कबाज में गौरी की भूमिका निभा चुकी हैं।

Ek Bhram Sarvagun Sampanna

इस नए प्रोमो में श्रेनु ने अपनी खलनायक वाली अदा से सभी को चौंका दिया है। आपको बता दें कि श्रेनु ने सोशल मीडिया पर अपना नाम भी बदल लिया है। श्रेनु पारिख अपने किरदार जान्हवी मित्तल में पूरी तरह से ढल चुकी है।श्रेनु पारिख ने आधिकारिक रूप से अपना नाम जान्हवी मित्तल कर लिया है। ये शो हर शाम 7 बजे, 22 अप्रैल, 2019 से स्टार प्लस पर प्रसारित किया जाएगा। नीचे देखिए इसका Video

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X