2 महीने में फ्लॉप हुआ ये चर्चित टीवी शो, एक साथ 4 स्टार्स को शो से किया गया बाहर !
स्टार्स और कहानी के मामले में टीआरपी पर पास होना हर शो के लिए इन दिनों काफी मुश्किल है। प्राइम टाइम में ऐसे कई शो हैं जो कि टीआरपी पर अपनी पकड़ जमाए हुए हैं। जिसके कारण कई नए लांच हुए टीवी शो को पीछे हटना पड़ता है।
ऐसा ही कुछ हुआ है 2 महीने पहले लांच हुए टीवी शो एक भ्रम सर्वगुण संपन्न के साथ। श्रेणु पारेख इस शो में निगेटिव भूमिका निभा रही हैं। इससे पहले वह इश्कबाज में गौरी के किरदार में लोकप्रियता हासिल कर चुकी हैं। एक ऐसी बहू जो घर में बदला लेने आयी है, शो का कांसेप्ट टीवी की दुनिया के लिए काफी अलग है।

इसके बाद भी टीआरपी पर ये शो मेकर्स को खुश नहीं कर पा रहा है। ताजा मिली जानकारी के मुताबिक गिरती टीआरपी के चलते मेकर्स ने इस शो के 4 अहम लीड को बाहर का रास्ता दिखा दिया है। अयूब खान, टीना फिलिप, पूर्वा पराग और कविता मित्तल शो से बाहर हो चुके हैं। ऐसे में बताया जा रहा है कि कहानी में नया ट्विस्ट और टर्न लाने की प्लानिंग चल रही है। ताकि शो को टीआरपी में फिर से वापस लाए जाने की कोशिश की जाए।
हालांकि अभी तक कहानी में ये सभी किरदार दिखाई दे रहे हैं। जल्द ही कहानी में सबसे बड़ा ट्विस्ट लाया जाएगा। फिलहाल, इसके साथ ही हम आपको बताते हैं कि टीवी के सबसे लंबे शो जो कि आप सालों से देखते आए हैं और आपको पता भी नहीं...


Click it and Unblock the Notifications