Shock.शूटिंग के दौरान..नदी में डूबे 2 लीड स्टार ..सबसे बड़ा हादसा..
नए शो एक आस्था ऐसी भी के दो लीड एक्टरों को पानी में डूबने से बचाया गया। आखिर कैसे। यहां देखें पूरी रिपोर्ट।
स्टार प्लस के नए शो एक आस्था ऐसी भी के एक नहीं बल्कि दो लीड एक्टरों को मौत का सामना करना पड़ा। वो भी शूटिंग के दौरान। इस शो में मुख्य भूमिका निभाने वाले कपल कंवर ढिल्लों और टीना फिलिप शूटिंग के दौरान नदी में बहने वाले थे।
लेकिन सही समय पर दोनों की जान बचा ली गई।मिली जानकारी के अनुसार। दोनों ही एक्टर अपनी टीम के साथ फिल्मसीटी में एक छोटी सी नदी के पास शूटिंग कर रहे थे।
Shock..द कपिल शर्मा शो ..2 टॉप कॉमेडियन ..शादी..बड़ा बवाल
देखा जाए तो यह छोटी सी नदी इतनी गहरी नहीं है। इससे पहले यहां पर कोई घटना भी नहीं हुई है। इस वजह से उन्हें पानी में खड़ें होकर एक सीन देना था। दोनों को तैरना भी नहीं आता है। खैर,दोनों सीन देने के लिए पानी में जाकर खड़े हो गए।

जैसे ही वह पानी में जाकर खड़े हुए वैसे धीरे -धीरे उनके पैर के नीचे से रेत हटना शुरू हो गई। दोनों अपना बैलेंस संभालने में जुट गए। कंवर ने किसी तरह घिसकती हुई रेत में अपना बैलेंस संभाला।
लेकिन टीना के लिए यह मुश्किल होता जा रहा था। लेकिन टीना अपने आप को संभाल नहीं पा रही थी। इस दौरान कंवर ने उन्हें बचाया। फिर वहां मौजूद शो की टीम की मदद से दोनों को संभाल कर किसी तरह बाहर निकाला गया। इस तरह इन दोनों की जान बचाई गई।
Shock..6 साल लगातार सुपर हिट..महा ट्विस्ट के बाद 8 साल का लीप..
वैसे कई बार देखा गया है कि सेट पर लीड एक्टरों को बड़े हादसे का शिकार होना पड़ता है। कई बार एक्टर शूटिंग के दौरान अपनी जान को बचाते हुए नजर आते हैं। ऐसे कई एक्टर हैं जो शूटिंग के दौरान अपनी जान गंवाने से बचे हैं। यहां देखें उनकी एक झलक...


Click it and Unblock the Notifications