Eisha Singh का असली चेहरा बेनकाब? मेकअप आर्टिस्ट ने वीडियो पोस्ट कर बताई एक्ट्रेस की सच्चाई!

Eisha Singh Makeup Artist Video- बिग बॉस 18 को लेकर चर्चा है और इस दौरान टीवी एक्ट्रेस ईशा सिंह को काफी पसंद किया जा रहा है। ईशा सिंह को लेकर इसलिए बातें होती हैं क्योंकि वो इस शो में बिल्कुल ओरिजनल दिख रही हैं।
लेकिन इस वक्त वो अपने मेकअप आर्टिस्ट के एक वीडियो को लेकर सुर्खियों में हैं। दरअसल ईशा सिंह के मेकअप आर्टिस्ट मुकेश पांडे ने एक वीडियो साझा करते हुए एक्ट्रेस का असली चेहरा दुनिया के सामने रखा है।
जैसे ही वीडियो सामने आया वो आग की तरह फैल रहा है। मुकेश पांडे ने ईशा सिंह को लेकर कई बड़े खुलासे किए जो कि शायद आप नहीं जानते होंगे।
क्या बोले मेकअप आर्टिस्ट
मुकेश पांडे ने कहा, ''मैं पिछले 6-7 साल से ईशा सिंह का पर्सनल मेकअप आर्टिस्ट हूं। आज कल मैं सोशल मीडिया पर आ रहा हूं और ईशा सिंह के बारे में जो साइड देख रहा हूं, मुझे नहीं लगता वो कहीं से भी सही है। क्योंकि जितना 6-7 साल में मैने उनको जाना है, उनका नेचर बहुत प्यारा है। जैसे ही वो आती हैं मेकअप के लिए बैठ जाती हैं, टाइमपास नहीं करतीं। वो पूरा 12 घंटा शूट पर देती हैं। हमेशा किसी के भी सपोर्ट के लिए खड़ी होती हैं। बीच में मुझे फाइनेंशियल प्रॉबलम था, दो ऑपरेशन हुए मेरे तो उन्होने मेरी मदद की।'' इस तरह का एक वीडियो वायरल हो रहा है।
लोग कर रहे हैं कमेंट्स
जैसे ही वीडियो सामने आया लोग कमेंट्स कर रहे हैं। एक ने लिखा है, ''इस वीडियो के लिए कितने पैसे मिले।'' एक ने लिखा, ''अच्छा पीआर स्टंट है।'' एक ने लिखा, ''मतलब हम जो देख रहे हैं वो एक्टिंग है सब कुछ भी बोल दो।'' एक ने लिखा, ''भाई तुम उसकी पीआर क्यू कर रहे हो जो दिख रहा है जो वो कर रही है वही तो लोग बोल रहे हैं।''
फिलहाल आप देखिए ये वीडियो जो कि आग की तरह फैल रहा है..


Click it and Unblock the Notifications











