'शालीन ने अविनाश से बात करने को मना किया है..' Eisha Singh के वीडियो से मचा बवाल, ये है सच?

Eisha Singh AI Video- बिग बॉस 18 काफी शानदार रहा है और इस दौरान कई ऐसे सितारे हैं जो कि छाए रहे हैं। इस बीच कुछ रिश्ते बने और कुछ चौकाने वाले खुलासे भी हुए।
पूरे सीजन में ईशा सिंह और अविनाश मिश्रा को लेकर कई तरह की खबरें आईं। लेकिन इस वक्त जो खबरें सामने आ रही है वो आपको हैरान करने के लिए काफी हैं। दरअसल एक वीडियो सामने आया है जिसमें ईशा सिंह शालीन भनोट का नाम लेते अविनाश मिश्रा के बारे में कुछ कह रही हैं।
क्या बोलीं ईशा
ईशा सिंह इस वीडियो में कह रही हैं, ''अविनाश की कॉल आई थी मगर शालीन ने मुझे मना किया है कि अविनाश से बात नहीं करनी है। इसलिए मैं आपके चैनल के माध्यम से कहना चाहती हूं कि अविनाश जितनी गेम खेलनी थी खेल ली अब जान छोड़ो दो मेरी।''
ईशा सिंह के इस वीडियो के सामने आते है बवाल मच गया है और लोग हैरान हैं। अगर आप भी इस वीडियो को सच मान रहे हैं तो रुकिए क्योंकि वीडियो पूरी तरह से फेक है और एआई जनरेटेड है। इस वीडियो में ईशा सिंह तो हैं लेकिन उन्होने ऐसा कुछ नहीं कहा है जो कि सुनाई पड़ रहा है।
लोग कर रहे हैं कमेंट्स
इस फेक वीडियो में लोगों के कई तरह के कमेंट्स आ रहे हैं। एक ने लिखा, ''एआई दिन प्रतिदिन खतरनाक होता जा रहा है।'' एक का कहना है, ''मुझे पहले से पता था यूज कर रही है।'' एक ने लिखा, ''स्वार्थी है ये।'' एक ने लिखा, ''कंफर्म हो गया कि शालीन इसका बॉयफ्रेंड है।'' एक ने लिखा, ''पागल हो गई है।'' एक ने लिखा, ''बिग बॉस खत्म प्यार खत्म।'' इस तरह से लोग लगातार कमेंट्स कर रहे हैं।
फिलहाल आप देखिए ये वीडियो..
https://www.instagram.com/reel/DFLQxnetopv/?igsh=endpNnF6OHl1OXlh


Click it and Unblock the Notifications











