Eisha Singh ने खत्म कर लिया भाई-बहन का रिश्ता, Rajat Dalal भी इस हरकत से होंगे हैरान!

Eisha Singh Unfollow Rajat Dalal- रजत दलाल ने बिग बॉस में काफी तगड़ा धमाका किया है और इस वक्त अपनी निजी लाइफ को लेकर फिर से खबरों का हिस्सा बन चुके हैं।
लेकिन घर से बाहर आते ही उनके हर रिश्ते एक के बाद एक टूट हुए नजर आ रहे हैं। पता चला है कि बिग बॉस के घर में उनकी बहन बनी ईशा सिंह ने सोशल मीडिया पर कुछ ऐसा कर दिया है कि लोग इसको लेकर अब बातें कर रहे हैं।
ईशा ने किया रजत भाई को अनफॉलो
घर से निकलने के बाद ईशा सिंह ने रजत दलाल को इंस्टाग्राम पर फॉलो किया था और सभी जानते हैं कि घर के अंदर रजत ने ईशा को अपनी बहन बना लिया था। अब उन्होने रजत को अनफॉलो क्यों किया इसको लेकर किसी तरह का कोई खुलासा नहीं हुआ है।
ना सिर्फ ईशा बल्कि ईडेन रोज, सारा और कशिश कपूर ने भी रजत को अनफॉलो कर दिया है। हालांकि लोग इस बात को लेकर काफी हैरान हैं कि उन सभी ने ऐसा कदम क्यों उठाया है। रजत दलाल की निजी लाइफ में एक कंट्रोवर्सी हुई थी और कहा जाता है कि वो लड़ाई झगड़ों में उलझे रहते हैं।
कई रिश्ते बने
इस बार घर के अंदर कई रिश्ते बने लेकिन कुछ टूट गए हैं हालांकि कई चल रहे हैं। करणवीर मेहरा ने इस बार का सीजन जीता है और उनका रिश्ता चुम दरंग के साथ था। अभिषेक मिश्रा और ईशा सिंह का रिश्ता भी बाहर चल रहा है। देखने वाली बात होगी कि रजत दलाल इस पर कब बात करते हैं।


Click it and Unblock the Notifications











