..................... Eisha Singh Flaunts Ring With Avinash Mishra Their Engagement Rumours Viral On Internet - Hindi Filmibeat

Eisha Singh ने Avinash Mishra संग किया रोका? वायरल फोटो ने फैन्स को किया कंफ्यूज!

Eisha Singh Avinash Mishra Engagement Rumours: टीवी की जानी-मानी एक्ट्रेस ईशा सिंह अपनी निजी जिंदगी को लेकर काफी ज्यादा चर्चा में बनी हुई है। दावा किया जा रहा है कि उन्होंने सगाई कर ली है और हाल ही में उन्होंने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट के जरिए एक तस्वीर शेयर की थी जिसके बाद में चर्चा तेज हो गई है।

Eisha Singh

दरअसल बताया जा रहा है कि ईशा सिंह ने टीवी के अभिनेता अविनाश मिश्रा के साथ में सगाई कर ली है। इस खबर के सामने आने के बाद में फैन्स तो बहुत ज्यादा खुश हैं। लेकिन वहीं दूसरी तरफ डाउट भी बना हुआ है। बताते चलें कि ईशा सिंह कई बार अविनाश मिश्रा के साथ में अपने रिलेशनशिप को लेकर चर्चा में आई है।

ईशा ने शेयर किया फोटो

ईशा सिंह और अविनाश की दोस्ती के बारे में हम सभी जानते हैं जो बिग बॉस 18 के दौरान हुई थी। उसके बाद में दोनों की अफेयर की खूब चर्चा भी हुई। लेकिन दोनों ने सिर्फ एक दूसरे को अच्छा दोस्त बताया। ईशा सिंह ने अपने इंस्टाग्राम पर हाल ही में स्टोरी पर एक तस्वीर को शेयर किया जिसमें वह अविनाश मिश्रा का हाथ थामे हुए नजर आई और अंगूठी को फ्लॉन्ट करती हुई देखी गई।

तस्वीर के सामने आ जाने के बाद में ईशा सिंह और अविनाश मिश्रा की सगाई की खबरें सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल होने लगी। सोशल मीडिया पर ऐसी खबरें आने लगी कि ईशा सिंह और अविनाश मिश्रा ने रोका कर लिया है। लेकिन दोनों में से अभी तक किसी ने भी आधिकारिक तौर पर इस बात को कंफर्म नहीं किया है।

जब से ईशा सिंह और अविनाश मिश्रा की यह तस्वीर सामने आई है तभी से उनके फैंस दोनों को बधाई देते हुए नजर आ रहे हैं। लेकिन काफी सारे लोग इस तस्वीर को कुछ अलग नजरिए से भी देखते हुए दिखाई दे रहे हैं। कुछ लोगों का कहना है कि दोनों किसी प्रोजेक्ट में काम कर रहे होंगे और उसी का यह सीन होगा। लेकिन कुछ अन्य लोगों का कहना है कि इस पोस्ट के जरिए एक प्रमोशन किया जा रहा है लेकिन अभी तक इसके पीछे की सच्चाई सामने नहीं आई है।

Read more about: tv
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X