..................... Eisha Singh bleeding video viral on internet Eisha Singh brutally crying video shocks netizens - Hindi Filmibeat

26 साल की एक्ट्रेस का रूह कंपा देने वाली हालत में वीडियो, लगातार होती रही ब्लीडिंग, रो रोकर मारती रही दहाड़े

Eisha Singh Video

Eisha Singh Video: बिग बॉस फेम टेलीविजन एक्ट्रेस ईशा सिंह जो कि अपने किलर लुक्स और खूबसूरती को लेकर छाई रहती हैं, अब ईशा सिंह का एक रूह कंपा देने वाला वीडियो सामने आया है। वीडियो को खुद ईशा सिंह ने अपने इंस्टाग्राम पर पोस्ट किया है। वीडियो में ईशा सिंह की हालत बेहद खराब दिखाई दे रही है। बुरी तरह दहाड़े मारते हुए रोती हुई एक्ट्रेस की नाक से खून निकल रहा है।

पहली नजर में देखने पर लगता है कि जैसे ईशा किसी हिंसा का शिकार हुई हैं। फिर कमेंट सेक्शन में कुछ लोगों का कहना है कि ये किसी शो या फिर उनके आने वाले किसी प्रोजेक्ट का प्रोमेशनल वीडियो है। हालांकि ईशा सिंह ने इस वीडियो को शेयर करते हुए कैप्शन में कुछ भी नहीं लिखा है सिर्फ ब्लैंक छोड़ा हुआ है।

ईशा सिंह का ये वीडियो सामने आने के बाद उनके चाहने वालों में चिंता की लहर दौड़ गई है। वीडियो में ईशा बहुत दुखी नजर आ रही हैं। उनका ये रूप देखकर हर कोई यही सोचने को मजबूर है कि क्या वो किसी शारीरिक या मानसिक परेशानी से गुजर रही हैं? इस वीडियो के साथ उन्होंने कोई कैप्शन नहीं दिया, जिससे रहस्य और गहरा हो गया है। हालांकि वो क्यों रो रही हैं और ऐसे क्यों वीडियो शेयर किया है, इस बात का अब तक पता नहीं चल पाया है।

ईशा सिंह ने अपने करियर की शुरुआत सीरियल 'इश्क का रंग सफेद' से की थी, जिसमें उनके सरल लेकिन मजबूत किरदार ने लोगों का दिल जीत लिया। इसके बाद एक था राजा एक थी रानी, इश्क सुभान अल्लाह और सिरफिरा इश्क जैसे धारावाहिकों में उन्होंने अपने अभिनय की गहराई का परिचय दिया। वह बिग बॉस 18 की प्रतिभागी भी रह चुकी हैं, जहां उन्होंने अपने व्यक्तित्व की सच्चाई और संवेदनशीलता से दर्शकों का दिल जीत लिया था।

Read more about: eisha singh bollywood
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X