SHOCKING..टीवी के इस स्टार को देख आप चौंक जायेंगे..नए शो के लिए कुर्बानी
टीवी शो में दोबारा धमाकेदार वापसी करने के लिए एजाज खान ने अपने नए शो ये मोह मोह के धागे के लिए कड़ी तैयारी की है। इस शो के लिए उन्होंने 10 किलो वजन बढ़ाया है। इसके पीछे खास वजह है।
टीवी की दुनिया में इन दिनों जहां लीड एक्टर और एक्ट्रेस वजन घटाने के लिए कड़ी मेहनत कर रहे हैं। वहीं काव्यांजली फेम एजाज खान बाकी के एक्टरों से एक खास तरह की तैयारी कर रहे हैं।
उन्होंने टीवी की दुनिया में दोबारा से रंग जमाने के लिए 10 किलो वजन बढ़ाया है। जी हां। एजाज खान ने यह कारनामा अपने नए शो ये मोह मोह के धागे के किरदार के लिए किया है। इस शो में वह एक मैच्योर मुखिया का किरदार निभा रहे हैं।

जिसके ऊपर कई सारी जिम्मेदारियां हैं। अपने इस किरदार में पूरी तरह ढलने के लिए एजाज ने तीन हफ्ते गुजरात के एक गांव में ठहरे थे। इस बारे में एजाज विस्तार से बताते हैं कि खुश हूं कि इस किरदार के कारण मुझे अपनी पसंदीदा स्वाद को खाने का मौका मिला।
मीठा खाना मुझे बेहद पसंद है। अपने किरदार के लिए मैंने जलेबी और चॅाकलेट खाना शुरू किया। बतौर किरदार भले ही मैं यह सब फिलहाल खा लेता हूं। लेकिन एजाज के लिए यह सब खाना उनकी सेहत पर असर कर सकता है। खैर,फिलहाल मेरे किरदार की जरुरत के हिसाब से मैंने अपना वजन बढ़ाया है।
भई वाह,एक तरफ एजाज जहां किरदार के लिए अपना वजन बढ़ाने में फोकस कर रहे हैं। वहीं टीवी की दुनिया के ऐसे कई नामी चेहरे हैं जिनका ध्यान हर वक्त वजन घटाने में रहता है। आइए देखते हैं कई आपके पसंदीदा एक्टर इस लिस्ट में शामिल तो नहीं हैं। यहां देखें..


Click it and Unblock the Notifications