जल्द ही एजाज खान और पवित्रा पुनिया करने वाले हैं शादी, वेडिंग प्लान का हुआ खुलासा!

Eijaz Khan and Pavitra Punia Wedding: रियालिटी शो बिग बॉस 14 फेम एजाज खान और पवित्रा पुनिया शो के बाद से लगातार चर्चा में रहे हैं। फैंस के मन में हमेशा ही कि दोनों को लेकर यह सवाल रहा है कि दोनों कब शादी कर रहे हैं और अब इसको लेकर खुद एक्टर एजाज खान ने खुलासा किया है।
एजाज खान और पवित्रा पुनिया का रिश्ता-
छोटे पर्दे के चर्चित कपल एजाज खान और पवित्रा पुनिया जल्द ही शादी के बंधन में बंधने वाले हैं। हाल ही में, एजाज खान ने बताया कि वह धूमधाम से पवित्रा पुनिया से शादी करना चाहते हैं। इसीलिए एक्टर ने अपनी शादी के लिए प्लानिंग करना भी शुरू कर दिया है।
एजाज खान और पवित्रा पुनिया टीवी के सबसे पसंदीदा कपल्स में से एक हैं, जो करीब 2 सालों से एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं। पिछले साल ही एजाज ने अपनी लेडी लव के साथ सगाई की थी। सगाई के बाद से ही उनके फैंस उन्हें शादी के बंधन में बंधता देखना चाहते थे।
हाल ही में एजाज खान ने लेडी लव पवित्रा पुनिया के साथ अपनी शादी के बारे में बात की है। मीडिया संग बातचीत में एक्टर ने कहा, बेशक, हमारी शादी कार्ड पर है। अरे टाइम कहां है? उसके लिए (शादी) पूरे खानदान को इकट्ठा करना है।
आगे एक्टर ने कहा, उन्हें भी समय की जरूरत है और हमें भी। मैं इसे सेलिब्रेट करना चाहता हूं, भले ही ग्रैंड तरीके से शादी न हो। पवित्रा कहती है हमें कभी समय नहीं मिलने वाला है, चलो बस इसे कर लेते हैं। लेकिन मैं चाहता हूं कि मेरी फैमिली और क्लोज फ्रेंड्स वहां मौजूद रहें।
तो हम बीच का रास्ता ढूंढ रहे हैं। हम जल्द ही तय कर लेंगे। खैर अब देखना होगा कि आगे क्या होगा, शादी कब होगी। फैंस फिलहात तो इस शादी का इंतजार कर रहे हैं। गौरतलब है कि एजाज और पवित्रा की मुलाकात 'बिग बॉस 14' में हुई थी।


Click it and Unblock the Notifications













