जन्नत जुबैर के घर शुरू हुई ईद की तैयारियां, हाथों में मेहंदी और घर सजा कर रही हैं सेलिब्रेशन

Eid celebration at Jannat Zubair's house : टीवी की जानी मानी एक्ट्रेस Jannat zubair सोशल मीडिया पर खास एक्टिव रहती हैं। उनके लुक्स और स्टाइल की हर कोई तारीफ करता है। वे आए दिनों कोई ना कोई पोस्ट शेयर कर सोशल मीडिया पर छा जाती हैं। वहीं हाल ही में जन्नत जुबैर ने अपने सोशल मीडिया हैंडल पर कुछ तस्वीरें शेयर की हैं। इन तस्वीरों को देखकर लगता है कि जन्नत के घर ईद की तैयारियां होनी शुरू हो गई हैं। चलिए देखते हैं कि कैसी चल रही है जन्नत के घर की ईद की तैयारियां...
जन्नत जुबैर इस तरह कर रही हैं ईद की तैयारियां
जन्नत जुबैर द्वारा शेयर की गईं लेटेस्ट फोटो में देखा जा सकता है कि जन्नत जुबैर बालकनी में बैठकर मेहंदी लगवा रही हैं। पिंक कलर के सूट में जन्नत काफी खूबसूरत दिख रही हैं। उनके घर पर काफी भीड़ भी देखी जा सकती है। वहीं दूसरी तस्वीर में देखा जा सकता है कि जन्नत ने किसी और के हाथ में मेहंदी लगाई है और उसपर अपना नाम लिख दिया है। वहीं अन्य तस्वीरों में जन्नत अपने परिवार वालों के साथ ग्रुप फोटो में नजर आ रही हैं। इन तस्वीरों के शेयर करने के साथ ही जन्नत जुबैर चांद सितारे और दुआ का स्टीकर कैप्शन में लिखती हैं।
इन प्रोजेक्ट्स का हिस्सा रह चुकी हैं जन्नत जुबैर
आपको बता दें कि जन्नत जुबैर ने फुलवा सीरियल से अपने करियर की शुरुआत की थी। इसके बाद वे काशी- अब ना रहे तेरा कागज कोरा, हाज जीत, मुट्टी की बन्नू, भारत के वीर पुत्र महाराणा प्रताप, तू आशिकी में नजर आ चुकी हैं। बता दें कि 22 साल की एक्ट्रेस ने छोटी उम्र में ही काफी पॉपुलेरिटी बटोर ली है। जन्नत की अच्छी खासी फैन फॉलोइंग है। वहीं अब फैन्स को जन्नत जुबैर की ईद की नई तस्वीरों का बेसब्री से इंतजार है।


Click it and Unblock the Notifications











