Eid 2023: ईद के मौके पर शीजान खान को आई दिवंगत अभिनेत्री तुनिषा शर्मा की याद, लिखा नोट

Eid 2023

Eid 2023: आज ईद का खास मौका है और ऐसे में हर कोई अपनी अपनी तरह से सभी को ईद की मुबारकवाद दे रहा है। ऐसे में टीवी एक्ट्रेस शीजान खान को अपनी खास दिवंगत दोस्त तुनिषा शर्मा की याद सता रही हैं, उन्होंने तुनिशा को याद करते हुए ईद की बधाई दी है।

गौरतलब है कि, टीवी एक्ट्रेस तुनिषा शर्मा के सुसाइड करने के बाद से शीजान खान लगातार सुर्खियों में बने हुए हैं। वहीं, इस मामले में जेल से बाहर आने के बाद उन्होंने तुनिषा के लिए कई पोस्ट किए।

अब इस बीच ईद के मौके पर भी उन्होंने एक पोस्ट शेयर किया है, हालांकि, उन्होंने इसमें कहीं लेट एक्ट्रेस का नाम नहीं लिया है। अब लोगों को लग रहा है कि शीजान का ये पोस्ट तुनिषा शर्मा के लिए हैं।

दरअसल अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम हैंडल पर शीजान खान ने एक स्टोरी शेयर की है, वायरल हो रही इस इंस्टाग्राम स्टोरी में आप देख सकते हैं कि शीजान ने लिखा है 'जो दूर है नजर से उस चांद को भी चांद मुबारक!'

बता दें कि शीजान के इस पोस्ट पर लोगों का कहना है कि उन्होंने तुनिषा को चांद कहकर पुकारा है। इसके पहले भी शीजान ने तुनिषा के साथ फोटो शेयर कर शायरी अंदाज में उन्हें याद किया था। सोशल मीडिया इसकी काफी पहले ही चर्चा हो चुकी हैं।

गौरतलब है कि, टीवी एक्ट्रेस तुनिषा शर्मा ने 24 दिसंबर 2022 को अली बाबा दास्तान ए काबुल के सेट पर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी, जिसके बाद बताया गया था कि मौत के 15 दिनों पहले ही तुनिषा और शीजान का ब्रेकअप हुआ था।

इसी बात से एक्ट्रेस बुरी तरह परेशान थीं, 20 साल की उम्र में तुनिषा केस ने हर किसी को झकझोर कर रख दिया था, उनके चाहने वाले अभी भी इस सदमे से बाहर नहीं निकल पाए हैं। इसके चलते शीजान खान को जेल भी हो गई थी परंतु बाद में एक्टर जेल से बाहर आ गए।

Read more about: eid 2023
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X