..................... Efforts is on to bring Sunil Grover Back to the Kapil Sharma Show - Hindi Filmibeat

>कॉन्ट्रैक्ट के जाल में फंसे सुनील ग्रोवर...कपिल शर्मा शो में वापसी..लेकिन शर्त...

द कपिल शर्मा शो को लेकर एक बड़ी खबर सामने आ रही है कि इस शो के साथ अभी सुनील ग्रोवर का कॉन्ट्रैक्ट खत्म नहीं हुआ है!

By Prachi Dixit

पिछले दिनों सुनील ग्रोवर ने एक बयान जारी कर कहा कि वह पैसों की खातिर काम नहीं करना चाहते हैं। वह किसी भी कीमत पर द कपिल शर्मा शो में एंट्री नहीं करेंगे। लेकिन अब इस पूरे विवाद में नया ट्विस्ट आया है।

कपिल की तरह द कपिल शर्मा शो के साथ सुनील ग्रोवर ने भी कॉन्ट्रैक्ट साइन किया है। बिना इसे खत्म किए हुए वह यह शो छोड़ नहीं सकते हैं।

INTERVIEW..900 एक्ट्रेस को रिजेक्ट करने के बाद..मुझे आया एक फोन कॅाल..फिर..

इसी चैनल के दूसरे शो में सुनील ग्रोवर को ग्रेस्ट कॅामेडियन के तौर पर करने की प्लानिंग है। इसका एक उदाहरण हाल ही में इंडियन आइडल के फाइनल एपिसोड में दिखाई दिया। जब सुनील ने कपिल से विवाद के बाद पहली बार टीवी स्क्रीन पर दिखाई दिए।

इसके साथ चौंकाने वाली खबर यह भी सामने आयी है कि अगर सुनील ग्रोवर द कपिल शर्मा शो में वापसी कर भी लेते हैं तो कपिल और सुनील एक साथ नहीं दिखाई दे। दोनों के पार्ट अलग हो।

Sunil Grover,Kapil Sharma

गौरतलब है कि सुनील और कपिल के बीच में इससे पहले हल्का सा विवाद तब उभरा था। जब सुनील कॅामेडी नाइट्स विथ कपिल को छोड़कर दूसरे शो पर खुद के नाम से नए शो की शुरुआत की थी। लेकिन सुनील ग्रोवर ने जल्द ही कपिल के शो में वापसी कर ली।

कॅामेडी नाइट्स विथ कपिल से लेकर द कपिल शर्मा शो तक अब तक सुनील ग्रोवर ने एक से बढ़कर एक एक्ट किया है। सुनील ग्रोवर के इस शो में ना रहने से पूरी चमक फीकी पड़ गई हैं। आइए नजर डालते हैं सुनील ग्रोवर की अब तक की सबसे यादगार परफॉरमेंस पर।

यहां देखें..

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X