Bigg Boss 16 फेम शिव ठाकरे और अब्दु रोजिक को ईडी का समन, मुसीबत में पड़ सकते हैं सितारे?

बिग बॉस 16 में नजर आए शिव ठाकरे और अब्दु रोजिक को लेकर इस वक्त चर्चा है। उनके फैंस बेहद हैरान हैं क्योंकि दोनों बड़ी मुसीबत में फंस गए हैं। खबर आई है कि शिव ठाकरे और अब्दु रोजिक को ईडी ने समन भेजा है।
ये मामला कथित ड्रग माफिया अली असगर शिराज़ी से जुड़े हुए कथित मनी लॉन्ड्रिंग केस का है। उस दौरान अभिनेता और बिग बॉस 16 के प्रतियोगी शिव ठाकरे को तलब किया था और उनसे पूछताछ की थी। फ्री प्रेस जर्नल की एक रिपोर्ट की मानें तो उस पूछताछ शिव ठाकरे का बयान दर्ज किया गया था।
इस मामले में ना सिर्फ शिव बल्कि उनके बिग बॉस 16 के साथी अब्दु रोज़िक को भी को भी बुलाया गया है। एक अन्य रिपोर्ट की मानें तो, अली असगर शिराज़ी ने हसलर्स हॉस्पिटैलिटी प्राइवेट लिमिटेड की शुरुआत की थी और इस शुरुआत को शिव ठाकरे और अब्दु रोज़िक सहित कईयों ने वित्तपोषित किया था।
इस कंपनी स्टार्टअप योजना के अंतर्गत नार्को-फंडिंग के माध्यम से पैसा कमाया, जिसमें ठाकरे चाय और स्नैक्स, एक खाद्य और स्नैक ब्रांड और एक रेस्तरां शामिल हैं। लेकिन जब इस बारे में शिव और अब्दु को पता चला कि अली असगर शिराीजी नार्को व्यापार से जुड़ा है तो उन लोगों ने कॉंट्रैक्ट खत्म कर लिया था।
गौरतलब है कि इस घटना के बाद 2023 में, अब्दु ने मुंबई में अपना बर्गर रेस्तरां खोला था। इस दौरान सोनू सूद सहित कई सितारे आए थे। लेकिन अब देखने वाली बात होगी कि समन मिलने के बाद अब्दु और शिव को किस मुसीबत का सामना करना पड़ा सकता है।
बिग बॉस 16 के बाद शिव और अब्दु काफी मशहूर हो गए थे और कई प्रोजेक्ट्स से जुड़ने का मौका उनको मिला था। फिलहाल उनके फैंस प्रार्थना कर रहे हैं कि उनको लेकर सबकुछ सही हो जाए।


Click it and Unblock the Notifications











