अरे...ये क्या हो गया 'सलमान' को...इतने बदले-बदले क्यों हैं!
स्टार प्लस के सीरियल 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' में इन दिनों रोज़ और यश की शादी के फंक्शंस ज़ोर-शोर से चल रहे हैं। जैसा कि हमने आपको पहले ही बता दिया था कि इस सीरियल में रोज़ और यश के संगीत में आपको सलमान खान नज़र आएंगे लेकिन असली नहीं डुप्लिकेट, और हुआ भी यही।

सीरियल के पिछले एपिसोड में रोज़ और यश की संगीत सेरेमनी हुई जिसमें दिखाया गया कि गायू ने सलमान खान को गैस्ट के तौर पर इनवाइट किया है। लेकिन किसी कारण गायू अपना ये वादा पूरा नहीं कर पाती जिसके बाद कार्तिक उसकी मदद करता है। कार्तिक को भी जब कोई रास्ता नहीं सूझता तो वो सलमान खान के डुप्लिकेट को फंक्शन में लेकर आता है।
कम रोशनी होने के कारण सब लोग उसे ही असली सलमान समझ लेते हैं और उसके साथ जमकर डांस करते हैं। रोज़ ने भी नकली सलमान को असली समझ कर उसके साथ डांस किया। लेकिन बाद में इस राज़ से पर्दा उठता है और सबसे ज्यादा नायरा कार्तिक को भला बुरा सुनाती है। लेकिन बाद में गायू साफ-साफ सारी बता बताती है कि गलती उसी से हुई है।
[दिव्यांका-विवेक की शादी की कुछ दिलचस्प बातें!]
हालांकि अक्षरा इस मामले में हमेशा की तरह बीच में बोलती है और सभी को बताती है कि गलती किसी की भी नहीं है। जो काम किसी के चेहरे पर मुस्कान लाए वो गलती नहीं कहलाएगी। और बाद में सभी नकली सलमान का भी अच्छे से स्वागत करते हैं और सब एक हेप्पी एंडिंग की तरह खुशी-खुशी फंक्शन को एंजॉय करते हैं। इस दौरान अक्षरा ने भी मैया यशोदा गाने पर डांस किया था।


Click it and Unblock the Notifications












