बड़ा हादसा टालने के लिए सलमान के शो Nach Baliye 9 के सेट पर पढ़ी गई कुरान, शॉकिंग !
नच बलिए 9 के सेट से एक चौंकाने वाली खबर सामने आ रही है। मिली जानकारी के अनुसार नच बलिए 9 के सेट पर बड़े हादसे को टालने के लिए बच्चों को बुलाकर कुरान पढ़ाई गई है। इस बार एक्स के कांसेप्ट के साथ नच बलिए 9 को दर्शकों का बेहद प्यार मिल रहा है। ये शो आते ही टीआरपी में टॅाप पर पहुंच गया है।
ऐसे में मेकर्स शो के साथ कोई भी रिक्स नहीं लेना चाहते हैं। सलमान खान इस शो के निर्माता हैं। उनकी टीम किसी भी तरह से द कपिल शर्मा शो की तरह इस शो को भी सफल टीवी शो की फेहरिस्त में शामिल करना चाहती हैं।

जिसे देखते हुए ये फैसला लिया गया है। ये पूरा मामला शुरू हुआ है नच बलिए 9 के पहले एपिसोड की शूटिंग से पहले। ऐसे में खबरें आ रही हैं कि नच बलिए 9 के सेट पर मदरसों के बच्चों ने आकर कुरान पढ़ी है।


Click it and Unblock the Notifications