'फिक्सर' के सेट पर लाठी-सरिया लेकर घुसे शराबियों का क्रू पर हमला- बाल-बाल बचीं 'दबंग' 'एक्ट्रेस
हाल ही में एकता कपूर के वेब सीरिज फिक्सर के शूटिंग सेट से एक ऐसा मामला सामने आया है जो कि आपको भी डरा देगा। बता दें कि सीरीज का क्रू और आर्टिस्ट जब मीरा रोड पर घोडबंदर शूटिंग कर रहे थे तभी कुछ नशे में धुत 4 शराबी आए जिनके हांथ में लाठी-डंडे समेत सरिया तक थी। शराबियों ने अचानक क्रू और अर्टिस्टों पर हमला बोल दिया जिससे कई लोग बुरी तरह से जख्मी हो गए हैं।
इस मौके पर दबंग की एक्ट्रेस माही गिल भी मौजूद थीं जो तुरंत जाकर अपनी कार में बैठ गईं थीं। इस हमले मे कई लड़कियां भी घायल हुई हैं। बता दें कि इस हमले में डायरेक्टर सोहम शाह को बुरी तरह पीटा गया।

इसकी जानकारी साकेत साहनी इस वीडियो में देते हुए नजर आ रहें जो एकता कपूर ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट किया है। ये मामला यहीं शांत नहीं बल्कि जब स्थानीय पुलिस को सूचना देकर बुलाया गया को मदद करने के बजाय पुलिस ने मेकर्स से ही 50 हजार रुपए वसूल लिए।
हालांकि पुलिस पैसे लेने वाली बात को झूठा बता रही है। हमले के बाद वो सभी शराबी कहां गायब हैं किसी को नहीं पता है। इस हमले की फिल्म इंडस्ट्री के कई दिग्गजों के द्वारा निंदा की गई है।


Click it and Unblock the Notifications











