Drishyam 2 के फैंस के लिए धमाकेदार Video- तब्बू और माधुरी दीक्षित का सुपरहिट डांस क्या देखा आपने ?

माधुरी दीक्षित और और तब्बू ने एक साथ झलक दिखला जा के मंच पर आकर पूरा माहौल ही बदल दिया है। दोनों का एक साथ वीडियो वायरल हो रहा है। जिसे देखकर हर कोई अपनी नजर इन दोनों पर से हटा नहीं पा रहा है। हमेशा की तरह इस बार भी माधुरी दीक्षित छा गई हैं। वहीं तब्बू ने काफी अदा दिखाने की कोशिश की। लेकिन वह कामयाब नहीं हो पाई हैं। हाल ही में झलक दिखला जा 10 में तब्बू और अजय देवगन अपनी आगामी फिल्म दृश्यम 2 का प्रमोशन करने पहुंचे।
माधुरी दीक्षित कई बार झलक दिखला जा के सेट से अपना रील वीडियो शेयर कर चुकी हैं। इस बार भी माधुरी ने झलक के सेट से अपना नया रील वीडियो बनाया है। इस वीडियो में उनके साथ तब्बू भी अदा दिखाते हुए नजर आ रही हैं। इंटरनेट पर दोनों का यह वीडियो काफी पसंद किया जा रहा है। माधुरी ने तब्बू के साथ बनाया गया, यह रील वीडियो अपने इंस्टाग्राम पर शेयर किया है। इस वीडियो में दोनों ही लता मंगेशकर के सबसे लोकप्रिय सांग गाता रहा मेरा दिल पर भाव देते हुए डांस कर रहे हैं। इस वीडियो में माधुरी और तब्बू दोनों ने ही साड़ी पहन रखी हैं। बला की खूबसूरत दिखाई दे रही हैं।
माधुरी ने हल्के सफेद रंग का लहंगा पहन रखा है। तब्बू ने ब्लैक रंग शिमरी साड़ी से खुद को स्टाइल किया है। हाथ के इशारों और चेहरे के भाव से दोनों ने मिलकर लता जी के इस गाने को चार चांद लगा दिए हैं। इस वीडियो में माधुरी और तब्बू दोनों ही गाने पर लिप सिंक करते हुए दिखाई दे रही हैं। दोनों को इस वीडियो पर 1 लाख से अधिक लाइक मिल चुके हैं। साथ ही इन दोनों ही दिग्गज एक्ट्रेसेस को एक साथ स्क्रीन पर देखना भी लाजवाब दिखाई पड़ रहा है। ऐसा पहली बार हुआ है जब दोनों एक्ट्रेसेस एक साथ स्क्रीन पर दिखाई दे रही हैं।


Click it and Unblock the Notifications











